रचनात्मक पक्ष लेकर देश व समाज निर्माण के लिए पत्रकार कार्य करें - डॉ मुनेश्वर मिश्र
प्रयागराज।।भगवान राम के रामेश्वरम में लंका जाने के लिए सेतु निर्माण के कार्य में एक गिलहरी ने भी अपना योगदान दिया था, जिसे भगवान राम ने उसकी भक्ति सेवा भावना को देखकर अपने हाथ में उठा लिया था। इसी तरह हमारे पत्रकार साथी जो जहां हैं सभी महत्वपूर्ण हैं सभी को देश के कल्याण के लिए व समाज निर्माण के लिए रचनात्मक पक्ष लेकर काम करना चाहिए अपने कार्यों की स्वयं समीक्षा करें और उसी से निर्णय ले की हमने क्या किया क्या करना चाहिए तभी संगठन को गति देकर सशक्त बनाया जा सकता है। उक्त उदगार भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक प्रयागराज में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुनेश्वर मिश्रा ने व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कही।
बैठक का शुभारंभ भगवान गणेश प्रथम पूज्य देव के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।स्वागत भाषण राष्ट्रीय महासचिव योगेन्द्र कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल के सभागार अलोपीबाग प्रयागराज में संपन्न हुई। जहां देश भर से कई राज्यों के संगठन के पदाधिकारी बैठक में शामिल होकर अपने-अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत करने ब्लॉक तहसील से लेकर देश के सभी प्रदेशों में संगठन की इकाइयां बनाने में अपने सुझाव दिए।
वक्ताओं में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुनेश्वर मिश्र , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह राठौर , राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया , राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र कुमार मिश्रा , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश कुमार पवन , उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा , मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा , देश दर्शन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी प्रदीप सिंह ,डॉ मनोज पाठक , प्रभु नाथ पाण्डेय , विजय शंकर पाण्डेय , प्रयागराज के अध्यक्ष श्याम कृष्ण शुक्ला, मिर्जापुर के अध्यक्ष पंकज पान्डेय ,डॉ राम लखन चौरसिया, राकेश मालवीय, राम भरोसे मिश्र , रवी श्रीवास्तव, अब्दुल हासिम , ज्ञान प्रकाश शुक्ला , रघुनंदन त्रिपाठी, मो. कलीम खांन, रामकृष्ण राय आदि प्रमुख पदाधिकारीयों ने अपने-अपने विचार व सुझाव रखें।
बैठक में प्रमुख रूप से नीरज खरे , अंबिका प्रसाद पाठक, कमलेश सिंह ,पंकज कुमार पाण्डेय , रामचंद्र राय , विकास केलकरे , कृष्ण मणि शुक्ला , मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलीप त्रिपाठी , अनिल पाण्डेय , रूद्रमणि द्विवेदी , राम श्रृंगार शुक्ला , सूर्य प्रताप सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा , उमेश मिश्रा, अमित कुमार सिंह, कमलेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, हिमांशु गुप्ता , संजय निषाद , रामू भैया पान्डेय , देवेंद्र शुक्ला, शिव मूरत द्विवेदी ,पवन शुक्ला, अशोक तिवारी , शंभू नाथ श्रीवास्तव, अजय पाण्डेय ,देवेंद्र नारायण मिश्र , विजय कुमार दुबे, कुलदीप सिंह , आर के राठौर आदि प्रमुख पत्रकारों पदाधिकारीयों के साथ ही साथ सैकड़ो सदस्य साथी उपस्थित रहे।