Breaking News

राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 : बलिया के देवेश मणि उपाध्याय ने स्वर वाद्य (हारमोनियम ) मे पाया तीसरा स्थान, बढ़ाया मंडल व जिले का मान






प्रयागराज।। समग्र शिक्षा (मा) उ. प्र की ओर से राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025  का आयोजन सेंट एंथोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कालेज प्रयागराज में हुआ। जिसमें आज़मगढ़ मंडल में जनपद बलिया का छात्र देवेश मणि उपाध्याय , नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर, मालदेपुर ने स्वर वाद्य (हारमोनियम) में पूरे प्रदेश तीसरा स्थान हासिल कर  मंडल आज़मगढ़ एवं जनपद बलिया का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर आज़मगढ़ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया देवन्द्र कुमार गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

कला उत्सव 2025 के मण्डलीय नोडल अधिकारी राजकीय इंटर कालेज बलिया के कला अध्यापक डॉ. इफ़्तेख़ार खान ने बताया कि प्रदेश के 18 मंडल की कक्षा 9 से 12 तक के छात्र -छात्राओं ने कला की 12 विधाओं में प्रतिभाग किया,जिसमें आज़मगढ़ मंडल में बलिया से नागाजी के देवेश मणि त्रिपाठी, सनबीम स्कूल अगरसंडा बलिया के खेल खिलौने में सुप्रिया, आशीष वर्मा एवं समूह वादन में पृथ्वी राय, शाश्वत झा, प्रभात कुमार गोयल के साथ डॉ. नुरुल हक तथा अमित उपध्याय शामिल थे। वहीं मऊ से पब्लिक बालिका कालेज बरामद पुर की दृश्य कला में आयुसी ओझा, सोनी धापा बालिका इ का से कहानी वाचन में अनन्या चौहान, ख़ुशी वर्मा, टाउन इंटर कालेज, मुहमदाबाद से तबला में नीरज मौर्या इनके साथ मऊ की नोडल ऋचा त्रिपाठी एवं राम जी पाण्डेय रहे ने प्रतिभाग किया।विक्रम इ का मुहम्मद पुर आज़मगढ़ से समूह नाटक  में रिया, सलोनी शर्मा, आस्था, शीतल, पलक, पलक कुमारी ने प्रतिभाग किया।


राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि महापौर प्रयागराज  उमेश चंद्र गणेश केशरवानी रहे। इस अवसर पर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा (मा)उ. प्र. लखनऊ विष्णु कांत पाण्डेय, संयुक्त शिक्षा निदेशक समग्र शिक्षा(मा) उ प्र श्रीमती सांत्वना तिवारी, परियोजना निदेशक श्रीमती मोनिका रानी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज पी एम सिंह, श्रीमती निधि पालीवाल, आदि शिक्षा विभाग के आला अधिकारी उपस्थिति थे। 

सूच्य हो कि देवेश मणि उपध्याय सुप्रसिद्ध संगीत गायक डॉ अरबिंद उपध्याय एवं संगीतज्ञ श्रीमती जया उपध्याय के सुपुत्र है। इस शानदार प्रदर्शन पर नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर माल्देपुर के विद्यालय परिवार के साथ ही प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सनबीम स्कूल अगरसंडा के डायरेक्टर डॉ.अरुण सिंह गामा, प्रिंसिपल अर्पिता सिंह, अतुल तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश मिश्रा ने बधाई दी है।