Breaking News

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन विशेष जागरूकता अभियान : जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 






बलिया।। महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के अंतर्ग संचालित हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन, बलिया द्वारा शासनादेशानुसार 02 से 12 सितंबर, 2025 तक 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सनबीम स्कूल,अगरसंडा, बलिया में जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री हरीश कुमार ने की।


 इस अवसर पर सनबीम स्कूल के निदेशक डॉ कुँवर अरुण सिंह एवं प्रधानाचार्या सुश्री अर्पिता सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिला मिशन समन्वयक (HEW) सुश्री अंजली सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं माननीय अध्यक्ष महोदय को स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। उन्होंने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं जैसे महिला सुरक्षा एवं शिक्षा, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) आदि पर विस्तृत जानकारी दी तथा छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस अवसर पर निकिता सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट (हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन) सहित विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं विभागीय टीम की सक्रिय उपस्थिति रही।