Breaking News

बलिया के देवेश मणि उपाध्याय ने मंडल स्तरीय कला उत्सव में किया प्रथम स्थान हासिल

 




डॉ सुनील कुमार ओझा की रिपोर्ट

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

बलिया।। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश, मंडल आज़मगढ़ द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय कला उत्सव 2025 में सुखपुरा निवासी नागा जी सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मालदेपुर, बलिया कक्षा 9 के छात्र देवेश मणि उपाध्याय ने "स्वर वाद्य" (हारमोनियम) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

        हिंदी दिवस समारोह में हुआ सम्मान

मंडल स्तर पर विजय प्राप्त करने के उपरांत 14 सितंबर को आयोजित हिंदी दिवस समारोह में बलिया हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा देवेश का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सभा के मंत्री श्री शिवजी पांडे ‘रसराज’ तथा मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं वित्त अधिकारी श्री आनंद दुबे ने देवेश को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

                  तीसरी पीढ़ी से संगीत परंपरा

देवेश संगीत विद्या की तीसरी पीढ़ी के प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उनके पिता डॉ. अरविंद कुमार उपाध्याय बलिया जनपद के श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया में संगीत विभाग के प्राध्यापक हैं। उनके निर्देशन में सैकड़ों छात्र-छात्राएँ संगीत की शिक्षा प्राप्त कर देशभर में अध्यापक पदों पर कार्यरत होकर बलिया का नाम रोशन कर रहे हैं।

वहीं, उनकी माता श्रीमती जया उपाध्याय "पंडित पारसनाथ उपाध्याय स्मृति न्यास" द्वारा संचालित म्यूजिक प्लेनेट अकादमी की अध्यक्ष हैं, जो बलिया की प्रतिष्ठित संगीत संस्थाओं में गिनी जाती है। यहां बच्चों को कार्यशाला, समर कैंप एवं मंचीय कार्यक्रमों के माध्यम से संगीत की शिक्षा प्रदान की जाती है।

       जिले से मंडल और अब राज्य स्तर तक

बलिया के नोडल डॉ. इफ्तिखार खान के नेतृत्व में कार्यक्रम को जिला स्तर से मंडल स्तर तक सफलतापूर्वक पहुँचाया गया। अब यह राज्य स्तर की ओर अग्रसर है। देवेश को शुभकामनाएँ और बधाई देने वालों में –

डॉ. इफ्तिखार खान (बलिया नोडल), डॉ. हेमंत सैनी (विभागाध्यक्ष संगीत, टीडी कॉलेज), डॉ. ममता आलोक, डॉ. नवचंद तिवारी, डॉ. रामेश्वर सिंह, डॉ. शशी प्रेम देव सिंह, आशीष त्रिवेदी, संजय दुबे, दिग्विजय चौबे, अनिल मिश्रा, इंजीनियर विजय पाठक, श्री करुणानिधि तिवारी, श्री हरेद्रनाथ मिश्रा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र मिश्रा, अशोक सिंह, पशुपतिनाथ ओझा, विंध्याचल सिंह, डॉ. राजेंद्र भारती, सुनील यादव, प्रभात उपाध्याय, सिद्धार्थ पांडे, डॉ. फतेहचंद बेचैन आदि प्रमुख हैं।