स्काउट गाइड प्रशिक्षुओं द्वारा मिड्ढा में शानदार हाइकिंग का प्रदर्शन
बलिया।। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में व मुख्य विकास अधिकारी/जिला मुख्यायुक्त बलिया ओजस्वी राज, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार गुप्ता और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह के निर्देशन में जननायक चन्द्रशेखर एजुकेशन एकेडमी एवं ट्रेनिंग सेंटर मिड्ढा बलिया पर वयस्क स्काउटिंग/गाइडिंग प्रशिक्षण के तहत सात दिवसीय बेसिक कोर्स और मंडलीय एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण दिनांक 8 सितम्बर 2025 से चल रहा है। इस कोर्स में आजमगढ़, मऊ और बलिया से पूर्व माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक व इण्टर कालेज के राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों व स्वतंत्र दलों के यूनिट लीडर्स ने प्रतिभाग किया है। पांचवे दिन हाइकिंग में दिशाओं के ज्ञान, खोज के चिह्न व संकेतों के माध्यम से निर्धारित समय में इन्हें गंतव्य स्थल तक पहुंचना था।
बेसिक कोर्स स्काउट में 4 टोली, गाइड में 3 टोली इसी तरह एडवांस कोर्स में स्काउट की 3 टोली तथा गाइड की 2 टोलियों ने अपनी टोली हाइक लीडर व सहायक लीडर के साथ निर्धारित समय पर पहुंच कर इस प्रतियोगिता को पूर्ण किया। निर्धारित स्थल पर पहुँचकर फूड प्लाजा कार्यक्रम के तहत सभी टोलियों नेअपनी स्टाल लगायी। शिविर में ही स्काउटिंग/ गाइडिंग की विविध गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतीकरण दी गई।
इस मौके पर एडवांस कोर्स स्काउट के शिविर संचालक जाकिर हुसैन व अखिलेश चौहान तथा गाइड विंग की शिविर संचालिका प्रीति मिश्रा बेसिक कोर्स स्काउट के शिविर संचालक शैलेश प्रकाश व राजेश कुमार सिंह, गाइड विंग की शिविर संचालिका ज्योति सिंह रही। जिला संस्था बलिया से जिला प्रशिक्षण आयुक्त निर्भय नारायण सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट सौरभ कुमार पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त गाइड सरिता कुमारी, काउंसलर उपेन्द्र नारायण सिंह, नफील अख्तर आजाद व कुसुम वर्मा उपस्थित रही।




