Breaking News

सीएम डैशबोर्ड विकास श्रेणी मे बलिया जनपद पूरे प्रदेश मे पहले स्थान पर , सीडीओ ने दी पूरी टीम को बधाई

 





बलिया।। सीएम डैशबोर्ड पर अगस्त 2025 में  बलिया ने विकास श्रेणी में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।राजस्व में 28 रैंक हासिल की है और ओवर ऑल विकास और राजस्व में पांचवीं रैंक हासिल की है। ओवरऑल श्रेणी में भी जनपद बलिया आजमगढ़  मंडल में सबसे आगे रहा। 


इस उपलब्धि का श्रेय जिलाधिकारी बलिया के नेतृत्व में पूरी टीम को जाता है। बलिया का प्रशासन और विकास विभाग पूरी कटिबद्धता से शासन की विकास की परियोजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयन करवाने का पूर्ण प्रयास कर रहा है। जिलाधिकारी महोदय की नियमित समीक्षा और सकारात्मक प्रयास से यह उपलब्धि हासिल की गई है। पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।