बलियावासी पूर्व आईएएस अरविन्द कुमार सिंह को मिली बलिया के विकास का रोडमैप तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी, 8व 9 तारीख को इनकी 5 सदस्यों वाली टीम बैठक कर बनाएगी रुपरेखा
मधुसूदन सिंह
बलिया।। जनपद के बांसडीह तहसील मुख्यालय के पास के गांव देवडीह निवासी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बलिया को 2047 तक विकसित जनपद बनाने की महती जिम्मेदारी सौपी है। इनको लेकर कुल 5 व्यक्ति शामिल है, जो विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ है। अन्य सदस्यों मे श्री ज्ञान प्रकाश सिंह पूर्व आईएफएस अधिकारी,श्री प्रेम नारायण सिंह (सेवानिवृत )डॉ संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी,डॉ संजीत कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या व श्री अरविंद कुमार सिंह (सेवानिवृत्त )मुख्य अभियंता (स्तर -1) uppcl शामिल है। ये बलिया के पांचो लाल कैसे 2047 तक जनपद विकसित होगा, का खाका तैयार करेंगे।
सूच्य हो की विकसित भारत@2047 माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की एक दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। यह मिशन समावेशी विकास, तकनीकी नवाचार और सतत प्रगति पर आधारित है।
विकसित भारत@2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक समृद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण किया जायेगा। इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु एक विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाना प्रस्तावित है। यह विजन डॉक्यूमेंट 3 थीम- अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति एवं 12 सेक्टर (कृषि एवं सम्बद्ध, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आई०टी० एवं इमर्जिंग प्रोद्योगिकी, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा एवं सुशासन) पर ध्यान केन्द्रित करते हुए तैयार किया जाएगा।
विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण की दिशा में "समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश @2047" अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना तथा नागरिकों की आकांक्षाओं को संज्ञान में लेते हुये प्रदेश के नागरिकों को राज्य के विकास में सहयोगी व सहभागी बनाते हुये गर्व की भावना को विकसित करना है।
विभिन्न क्षेत्रों में नीतियों की व्यावहारिक समझ एवं अनुभव तथा प्रशासनिक दक्षता प्रदेश की विकास की रणनीति के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे। इसके दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों यथा प्रशासनिक (सेवानिवृत्त आई०ए०एस०)/ पुलिस (सेवानिवृत्त आई०पी०एस०)/वन सेवा/ कृषि / सिंचाई/शिक्षा/स्वास्थ्य/वैज्ञानिक/अभियंत्रण,लगभग 400 प्रबुद्ध जनों की दिनांक 03 सितम्बर, 2025 को अपरान्ह 03.00 बजे से लखनऊ में एक-दिवसीय ओरिएंटेशन/उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कार्यशाला के पश्चात प्रबुद्धजनों द्वारा अपने आवंटित जनपदों में जाकर दो दिवसीय (वर्तमान में दिनांक 08 सितम्बर, 2025 से दिनांक 09 सितम्बर)बैठक की जायेगी।