एमओआईसी पीएचसी बेरुआरबारी के खिलाफ कर्मचारियों ने शुरू किया धरना प्रदर्शन, सीएमओ को दिया 14 सितम्बर तक का समय
15 सितम्बर से सीएमओ कार्यालय पर शुरू हो सकता है धरना प्रदर्शन
बलिया।। एमओआईस प्रा स्वा केन्द्र बेरुआरबारी द्वारा कर्मचारीयों के साथ दुर्व्यवहार, अभद्र भाषा का प्रयोग तथा आर्थिक शोषण के विरुद्ध चिकित्सा महासंघ बलिया द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया को पत्र सौपा गया था । जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया द्वारा संगठन के पत्र पर आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया और ना ही संगठन से कोई वार्ता की गयी। जिससे कर्मचारीयों में रोष व्याप्त होने के कारण संगठन आंदोलन प्रदर्शन करने को बाध्य है। इसी क्रम में में दिनांक 09/09/2025 को जिला चिकित्सालय पुरुष बलिया के कार्यालय पर सुबह 8.00 बजे से 10.00 बजे तक दो घंटे का गेट मीटिंग और विरोध प्रदर्शन किया गया।गेट मीटिंग और विरोध प्रदर्शन में चिकित्सा महासंघ बलिया के सभी पदाधिकारी,घटक संघो के सम्मानित अध्यक्ष मंत्री एवं कर्मचारी साथियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। गेट मीटिंग में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारीयों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि संगठन की मांग पूरी होने तक संगठन लड़ाई जारी रखेगा।
इसी क्रम में कल दिनांक 10/09/2025 को जिला महिला चिकित्सालय बलिया पर सुबह 8.00 बजे 10.00 बजे तक गेट मीटिंग और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। तत्पश्चात 10.00 से 12.00 बजे तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया के कार्यालय पर गेट मीटिंग और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दिनांक 11/09/2025 को प्रा स्वा केन्द्र बेरुआरबारी पर 8.00 बजे से 10 बजे तक गेट मीटिंग और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। फिर भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया द्वारा अगर संगठन की मांग पूरी नहीं की गयी तो दिनांक 15/ 09/ 2025 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया के कार्यालय पर मांग पुरी होने तक संगठन धरना शुरू करेगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पुरुष बलिया पर आज की गेट मीटिंग में मुख्य रूप से अरुण कुमार सिंह , योगेन्द्र पाण्डेय , मनोज राय जी,शंभू यादव , विवेक कुमार सिंह , अशोक कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह , श्याम नारायण सिंह , कृष्ण मोहन तिवारी , धन्नजय चौबे , विमल जी, रंजीत मिश्रा , राहुल पाठक ,देवनाथ जी, रितेश जी आदि ने संबोधित किया। गेट मीटिंग और विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता हेमवन्त कुमार सिंह और संचालन मलय कुमार पाण्डेय ने किया।