Breaking News

NPS/UPS तथा निजीकरण एवं स्कूलों के मर्जर के विरोध में अटेवा बलिया का रोष मार्च



बलिया।।NMOPS केंद्रीय नेतृत्व विजय कुमार बंधु के आह्वान पर देश के प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर आज होने वाले मार्च के क्रम में अटेवा पेंशन बचाओ मंच, बलिया के तत्वावधान तथा जिला संयोजक श्री समीर कुमार पाण्डेय एवं  महामंत्री श्री राकेश कुमार मौर्य के संयुक्त नेतृत्व में जनपद के सैकड़ो शिक्षकों कर्मचारियों ने नई पेंशन व्यवस्था(NPS)/ यूनिफाइड पेंशन व्यवस्था(UPS) को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, निजीकरण एवं स्कूलों के मर्जर के विरोध में " रोष मार्च " निकाला गया। मार्च  विकास भवन, बलिया से कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। इस "रोष मार्च " में हजारों की संख्या में शिक्षको एवं कर्मचारीयों के अलावा विभिन्न संगठनों एवं संघों के कर्मचारी एवं शिक्षक नेताओं ने पूरे जोर-जोर से प्रतिभाग किया।  इस " रोष मार्च " में जनपद के प्रत्येक विभागों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं मार्च में नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उनके नारों से कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा। अटेवा बलिया द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। 





        इस ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटेवा जिला महिला संरक्षक चित्रलेखा सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला प्रवक्ता विनय राय, जिला संगठन मंत्री मलय पांडेय(अध्यक्ष DPA) द्वय जिला मीडिया प्रभारी पंकज कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह, जिला मंत्री गणेश सिंह, राजीव गुप्ता जिला कार्यकारिणी सदस्य, अजय सिंह अध्यक्ष जिला श्रमिक समन्वयक समिति, राजेश पाण्डेय अध्यक्ष रा. क. महासंघ, अविनाश उपाध्याय महामंत्री जिला श्रमिक समन्वयक समिति, सत्येंद्र सिंह अध्यक्ष पशुपालन विभाग, डॉ सुशील तिवारी अध्यक्ष विकास भवन संघ,चंद्रशेखर यादव अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ प्रशांत सिंह महामंत्री विकास भवन संघ, अजय सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, ज्ञान प्रकाश जिला सह संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,शशिकांत तिवारी महामंत्री रेलवे बलिया, मुकेश सिंह सेक्रेटरी पोस्ट संघ, राजेश तिवारी महामंत्री पी डब्लू डी, श्याम नारायण सिंह अध्यक्ष एल ए संघ,धनंजय चौबे अध्यक्ष एक्स-रे  टेक्नीशियन, योगेन्द्र नाथ पांडे अध्यक्ष रा. क. सं. परिषद, प्रमोद सिंह अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, रंजय कुमार कार्यकारी अध्यक्ष रा. क. महासंघ, हेमन्त सिंह,रा. क. संयुक्त परिषद,अशोक सिंह जिला मंत्री डी पी ए,लाल साहब यादव एकजुट अध्यक्ष, किरण भारती अध्यक्ष प्राथमिक महिला संघ, रंजना पांडेय, मंदाकिनी द्विवेदी, कविता सिंह, संध्या पाण्डेय, रिंकी यादब,मीनू गौतम,माया राय,शर्मीला सिंह,विजेता सिंह,प्रियंका सिंह,सावित्री यादव,अन्नू राजकुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष एकजुट, अभिषेक राय पूर्व अध्यक्ष अटेवा बलिया, बीरेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष गड़वार, राम जी वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष,बांसडीह, क्रांतिदेव सिंह अध्यक्ष ब्लॉक नवानगर, जयदीप यादव संरक्षक सीयर,मदन यादव ब्लॉक मंत्री नवानगर, राकेश सिंह अध्यक्ष ब्लॉक नगरा, मुकेश गुप्ता अध्यक्ष पंदह, अंकुर द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष हनुमानगंज, विनय कुमार विशेन, ब्लॉक अध्यक्ष चिलकहर, ब्रज भूषण कुमार गौतम, अध्यक्ष सोहाव, मुन्नू राम, अध्यक्ष रसड़ा अजय चौबे ब्लॉक अध्यक्ष बेलहरी,ओम प्रकाश सिंह ब्लॉक मंत्री रेवती, संजय खरवार कोषाध्यक्ष बांसडीह, हरेंद्र कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष बांसडीह, उपेंद्र सिंह सचिव चंद्रशेखर मैराथन, रामप्रवेश चौधरी सक्रिय सदस्य पंदह, सत्येंद्र राय,प्राथमिक संघ,विजय सिंह, अकीर्लुरहमान, राम बदन राम, राहुल कुमार, विक्रम यादव अध्यक्ष सफाई कर्मी, रमेश सिंह,पंकज कुमार,प्रमोद सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,अमरेंद्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह श्रीनेत,चंदन सिंह,निर्भय सिंह,मुकेश सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में शिक्षक कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।