Breaking News

विवेक खण्ड, गोमतीनगर में छोटे बच्चे के द्वारा झण्डा रोहण

 






लखनऊ।।  गोमतीनगर विवेक खण्ड 3 व 4 जनकल्याण समिति के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभिषेक मेमोरियल पार्क, विवेक खण्ड 4, गोमतीनगर में एक छोटे से बालक वियान कपूर के हाथों से झण्डा रोहण कराया। समिति बच्चों में देशभक्ति की भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से बच्चों से झण्डा रोहण करवा रही है। इस वर्ष भी के.जी. कक्षा के छात्र वियान से झण्डा रोहण कराया गया।



इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष ए के खण्डेलवाल, बाल कृष्ण पालीवाल, सचिव रूप कुमार शर्मा, संगठन सचिव सुब्रत रॉय, संयुक्त सचिव सतीश सेठ, कोषाध्यक्ष वी. के. पाण्डेय, कार्यकारिणी सदस्य संतोष श्रीवास्तव, के आर गुप्ता, एस के मुखर्जी, अशोक कुमार जायसवाल, सुनील कुमार सक्सेना, बी डी भट्ट, महिला शक्ति में रेखा शर्मा, मीति सेठ, नीतू सेठ व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।