Breaking News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के दो पदाधिकारी हरिद्वार में हुए सम्मानित

 





दिव्य गंगा महोत्सव में डा० बालकृष्ण पाण्डेय और डा० भगवान प्रसाद उपाध्याय हुए सम्मानित 

प्रयागराज।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक डा० बालकृष्ण पाण्डेय और राष्ट्रीय संयोजक डा० भगवान प्रसाद उपाध्याय को हरिद्वार में आयोजित दिव्य गंगा महोत्सव में दिव्य गंगा सेवा मिशन  हरिद्वार द्वारा विशिष्ट सहभागिता के लिए रविवार को  सम्मानित किया गया | इस अवसर पर दि ग्राम टुडे हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की ओर से भी सम्मान पत्र , माँ गंगा की चित्र प्रतिमा अंगवस्त्र प्रदान करके सम्मानित किया गया | 

 भव्य और दिव्य सम्मान समारोह की अध्यक्षता गुरुकुल कांगड़ी आयुर्वेद  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० डॉ० अनिल त्रिपाठी ने किया और मुख्य अतिथि श्री राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय  चित्रकूट के कुलपति प्रो डॉ शिशिर पाण्डेय जी रहे | विशिष्ट अतिथि स्वामी आशुतोष जी महाराज देहरादून और साहित्यकार व ज्योतिषविद् नंदलालमणि त्रिपाठी  पीताम्बर गोरखपुर रहे | आयोजक केशव पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्य गंगा सेवा मिशन हरिद्वार ने सभी अभ्यागतों का स्वागत किया | संचालन डॉ सीमा मंजरी ने किया | इस अवसर पर कई प्रदेशों  से पधारे शताधिक साहित्यकार पत्रकार कवि एवं गंगा प्रेमी संभ्रांत जन उपस्थित रहे |