....तो क्या ठाकुर त्रियोगी नारायण का घर होगा कुर्क? अरुण गुप्ता के फरार हमलावरों पर कोर्ट ने जारी किया कुर्की आ आदेश
मधुसूदन सिंह
बलिया।। मई माह के अंतिम सप्ताह मे दवा व्यवसायी अरुण गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले के फरार तीन आरोपियों के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा सम्पति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है। आदेश जारी होने के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के घर नोटिस चस्पा करने के साथ ही पूरे शहर मे उद्घोषणा करा दी है। इस आदेश के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या ठाकुरजी त्रियोगी नारायण की संपत्ति कुर्क होंगी।पुलिस द्वारा दो आरोपियों रोहित गुप्ता और अमित गुप्ता के जिस घर पर नोटिस चस्पा की गयी है, वह ठाकुर त्रियोगी नारायण जी की है। इसी मकान मे जानलेवा हमले मे घायल अरुण गुप्ता भी रहते है। वही इसी मकान मे रोहित गुप्ता के भाई मोहित गुप्ता का भी परिवार रहता है। ऐसे मे आरोपियों के सामानों की पहचान करना पुलिस के लिये मुश्किल हो सकता है।
सूच्य हो कि घायल अरुण गुप्ता, आरोपी द्वय अमित व रोहित,तीनो एक ही परिवार के सदस्य है और एक ही मकान मे रहते है। ये लोग जिस मकान मे रहते है, वह ठाकुर त्रियोगी नारायण जी की है। अमित कुमार ठाकुर त्रियोगी नारायण जी की संपत्ति के सर्वाकार पद पर है। अब देखना है कि दोनों आरोपी गण हाजिर होते है या कुर्की की कार्यवाही होती है। अगर ये आरोपी दो तीन दिनों मे हाजिर नहीं होते है या माननीय किसी न्यायालय से कार्यवाही पर रोक नहीं लगवाते है, तो इनके खिलाफ कोर्ट के आदेश को न मानने के लिये कोर्ट की अवमानना का एक और मुकदमा दर्ज हो सकता है।