जाति व जिला के नाम पर नौकरी मिलने के मिथक को बीजेपी सरकार ने तोड़ा, काबिलियत पर मिल रही है नौकरी : महेंद्र नाथ पांडेय
बलिया।भारत सरकार के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डा.महेंद्र नाथ पांडे ने पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि बलिया भारतीय इतिहास में अपना स्थान रखता है देश जिस धारा में चलती है उसकी दिशा दिखाने का काम बलिया करता है।राजनीतिक क्षेत्र हो या साहित्य का क्षेत्र बलिया ने हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है चाहे वह चंद्रशेखर जी हो, चाहे मंगल पांडे,चितू पांडे या हजारी प्रसाद द्विवेदी हों, सब ने इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम स्थान प्राप्त किया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री पांडे ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मजबूत इच्छा शक्ति की बदौलत 72 घंटे में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया। ईरान और इजरायल युद्ध पर बात करते हुए श्री पांडे ने कहा कि दोनों ही हमारे मित्र देश हैं, हमारी नजर निरंतर उस पर बनी हुई है। देश के जितने भी नागरिक एवं छात्र वहां है, वह संपर्क में है और सुरक्षित स्थानों पर हैं।बेरोजगारी पर चर्चा करते हुए श्री पांडे ने कहा कि आज युवाओं को बिना रिश्वत के अपनी काबिलियत के आधार पर नौकरियां प्राप्त हो रही हैं। पहले की सरकारों में जाति और जिला देखकर नौकरियां बांटी जाती थी।इस मिथक को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने खत्म किया है। सबको उनकी काबिलियत के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा,पूर्व मंत्री नारद राय,पूर्व सांसद सकलदीप राजभर,पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह,महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह, संजीव डम्पू, मनोरमा गुप्ता,अशोक यादव , सतबीर सिंह,अरुण सिंह बंटू, कृष्णा पाण्डेय,नितेश मिश्रा,पंकज सिंह आदि लोग रहे।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत, पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओ को किया सम्बोधित
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के पू्र्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय सोमवार को बलिया पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।इसके बाद पार्टी कार्यालय हनुमानगंज पहुंच कर श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।संम्बोधन से पूर्व डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक दिशा में विकास हो रहा है। प्रदेश व केंद्र की डबल इंजन की सरकार की ही देन से आज सर्वांगीण विकास सम्भव हो सका है।आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था हो चुकी है। उत्तर प्रदेश कभी बिमारू राज्य कहा जाता था।आज विकास की आंधी यहां चल रही है। अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। सड़क, सुरक्षा और स्वास्थ्य पर दिन प्रतिदिन बेहतर कार्य हो रहे हैं। रोजगार पर भी सरकार काम कर रही है।जल जीवन मिशन के तहत हर घर शुद्ध नल पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व संचालन जिला मंत्री अरुण सिंह बन्टू ने किया।इस मौके पर सुनिता श्रीवास्तव,सकलदीप राजभर,नारद राय ,राम एकबाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, संजीव डम्पू,अनुप चौबे ,मनोरमा गुप्ता, कृष्णा पाण्डेय, सतबीर सिंह, अशोक यादव, नितेश सिंह, नितेश मिश्रा,आरकेश दूबे,सोनी तिवारी, अश्विनी ओझा, अभिजीत तिवारी,नकुल चौबे,खड़क बहादुर तिवारी, उमेश सिंह,संदीप सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।