सनातन समिति द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन
लखनऊ।। सनातन समिति, गोमती नगर, लखनऊ द्वारा विनय खण्ड, गोमतीनगर में सुन्दर काण्ड पाठ व भण्डारा आयोजित किया गया। सुन्दर काण्ड के यजमान राकेश उपाध्याय थे तथा भगवान बजरंगबली के गुणगान व भजनों के साथ सुन्दर काण्ड पाठ में बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाओं ने अपनी सहभागिता की। सुन्दर काण्ड के पश्चात् प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ जो सायंकाल तक चलता रहा। सनातन समिति के संयोजक लक्ष्मण गौड़ के अनुसार ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, गोमतीनगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद दुबे और गोमती नगर सनातन समिति के प्रभारी एस एन शुक्ला की विशिष्ट उपस्थिति में हजारों नर-नारियों ने सुन्दर काण्ड और भंडारे का पुण्य प्राप्त किया।
सनातन समिति के लालचंद श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलराम मिश्रा कोषाध्यक्ष, सनातन समिति विकास खंड प्रभारी अरुण पांडेय, अध्यक्ष मनोज मिश्रा और सनातन समिति विशाल खंड अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रभारी अरुण पांडेय, सुधाकर, विशाल खण्ड प्रभारी सुबोध श्रीवास्तव, विनय खंड सनातन समिति के उपाध्यक्ष राजकुमार पाठक, रामशरण तिवारी, मंत्री अनिल वर्मा, समरजीत सिंह, चंदन कक्कड़ सहित एडवोकेट अनिल राजभर, चिनहट सनातन समिति प्रभारी श्री राम बदन दुबे, विनोद तिवारी, भाजपा पूर्व 1 के मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय, युवा नेता प्रवीण मिश्रा, आनंद सिंह, आदर्श मार्केट अध्यक्ष संजीव शर्मा, महिला शक्ति से संध्या गौड़, रीना डे, कंचन सिंह, सुमन त्रिपाठी, शालिनी, मीणा मिश्रा, रेखा पाण्डे, सत्यभामा मिश्रा, कार्तिका माथुर, महेश शर्मा, राजेंद्र मिश्रा, संगीता शुक्ला, पल्लवी तिवारी, कामिनी, सुनीता, निक्की, विहिप के मौर्य जी, अरुण गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, अशोक कुमार गुप्ता, राजनलाल, एस पी त्रिपाठी, आर के गुप्ता सहित समस्त सनातन परिवार एवं मीडिया प्रभारी सुमित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।