सभी कर्मचारी संगठनों ने एक मंच पर आकर होली मिलन के सहारे दिया एकता का संदेश
बलिया।। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा बलिया के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आज दिनांक 18 मार्च 2025 को संपन्न हुआ।कार्यक्रम में जनपद के समस्त कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य गण एवं कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।सारे साथियों ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर, मिठाई खिलाकर होली के महापर्व पर एक दूसरे से गले मिलकर भाईचारा कायम रखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जनपद अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि जनपद के सारे कर्मचारी एक परिवार और एक अंग है और कर्मचारियों के बीच में भाईचारे का संदेश दिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद अध्यक्ष वेद कुमार पांडे ने कहा कि 2025 की होली कर्मचारियों के एक संयुक्त मिलन की होली है। होली ऐसा त्यौहार है ज़ब हम सारे गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे से मिलते हैं या और सद्भावना व एकता का संदेश देते है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाहन चालक संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह राज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री विनोद मिश्रा, राज कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं श्रमिक संघ के अध्यक्ष जनार्दन यादव, रुपेश शर्मा, चंदन पटेल, मनोज प्रजापति,चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सोनू कुमार, आशुतोष राय, कलेक्ट्रेट मिनिस्टर के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, राज कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष अरुण कुमार, संदीप सिंह, दिनेश प्रजापति,अजीत सिंह,भारत भूषण मिश्रा, निजामुद्दीन,राज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल मंत्री सुशील त्रिपाठी, दशरथ यादव,रमेश कुमार, मनोज कुमार, छठू कुमार,सिंचाई विभाग मिनिस्ट्रियल के अध्यक्ष तुषार सिंह,मंत्री संजय चौहान,रामदयाल मनोज मौर्य,प्रद्युम्न एवं समस्त संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी महासंघ के जनपद अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने किया एवं संचालन उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जनपद महामंत्री राजेश कुमार रावत ने किया।