Breaking News

हैंडपम्प गाड़ते समय पाइप से बिजली तार का स्पर्श, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल



बैरिया बलिया।। दोकटी थाना क्षेत्र के कोड़हरा गांव में सोमवार को हैंडपम्प गाड़ते समय लोहे के पाइप के विद्युत तार में छू जाने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये।आनन फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया गया।जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत 40 वर्षीय सुकर यादव पुत्र देव नारायण को मृत घोषित कर दिया।वहीं गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय और ललन यादव को उपचार के लिये भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

बताया जाता है कि मजदूर सुभर यादव व ललन यादव निवासी चक्की चांददियर अपने अन्य साथियों के साथ दोकटी थाना क्षेत्र के कोड़हरा गांव में हैंडपम्प गाड़ने गये थे।घटना की सूचना पर दोकटी पुलिस सोनबरसा अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन रो रों कर बुरा हाल था।