Breaking News

मुख्‍यमंत्री योगी ने आज गंगा दशहरा और ईद-उल-अजहा की प्रदेश वासियो को दी बधाई




गोरखपुर।दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने आज गोरखपुर के एनेक्सी भवन में किया संवाद मुख्यमंत्री का गोरखपुर में जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद गोरखपुर मंडल के जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।


संवाद होने के बाद मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर से ऋषिकेश एम्स अस्पताल के लिए रवाना हुए 


मुख्यमंत्री योगी ने आज ऋषिकेश एम्स अस्पताल में भर्ती अपनी मां से की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ऋषिकेश एम्स में अपनी मां से मिले मुख्यमंत्री की मां बीमार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। आज मुख्यमंत्री ने अपनी मां के साथ वक्त बिताया और उनका तबियत के बारे में डाक्टरों से बात भी की,कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मुख्यमंत्री की बीमार माँ का हालचाल जाने पहुचे थे 20 मिनट तक अपनी मां के साथ रहे उत्तराखंड हादसे के पीड़ितों से भी मुख्यमंत्री ने की मुलाकात


मुख्‍यमंत्री योगी ने आज गंगा दशहरा और ईद-उल-अजहा की प्रदेश वासियो को दी बधाई


उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज गंगा दशहरा पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्‍यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर अपने एक संदेश में कहा, ‘‘मोक्षदायिनी, जीवनदायिनी, राष्ट्रीय नदी माँ गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा की प्रदेशवासियों व सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

माँ गंगा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि व आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है। जय मां गंगे! गंगा दशहरा ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कल ईद उल अजहा की प्रदेश वासियो को बधाई व शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई दी ईद-उल-अजहा पर्व की बधाई,शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री ने कहा यह पर्व सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।