Breaking News

छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण, टीका तथा पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत अभिनंदन

 










संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। शासन के निर्देशानुसार ग्रीष्मावकाश के बाद शुक्रवार को परिषदीय विद्यालय खुल गए। पहले दिन विद्यालय आए छात्र छात्राओं को शिक्षकों ने माल्यार्पण तथा चंदन तिलक आदि लगाकर स्वागत किया। इसी क्रम मेंशिक्षा क्षेत्र नगरा अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय खरूआव में भी कक्षा छठवीं, सातवीं तथा आठवीं के छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण, टीका तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रधानाध्यापिका कृष्णा देवी ने समर कैंप का शुभारंभ किया तथा बच्चो में सृजनशीलता, पर्यावरणीय संतुलन और भविष्य की चुनौतिया विषय पर अपना विचार प्रस्तुत किया।



शिक्षक राम प्रताप गौतम ने बच्चो को वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण के लाभ एवं उपयोगिता के बारे में बताया। प्राकृतिक संतुलन बनाने, ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव से बचने, वृक्षारोपण कार्यक्रम को बढ़ावा देने हेतु बच्चो को प्रेरित किया गया। समर कैंप में मेहेक, रूबी राजभर, साबिर, सुप्रिया, आशीष, सन्नी आदि छात्र छात्राओं ने भीषण गर्मी एवं लू बचने के उपाय बताएं। सत्यम, मुन्नी, संजना, अनामिका, प्रीति व अन्य बच्चो ने विद्यालय परिसर में अपने अपने नाम पर पौधा लगाया। अंत में बंदे मातरम एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पुरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राम कृष्ण मौर्य ने किया।