Breaking News

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश की बलिया इकाई के अध्यक्ष बने परशुराम यादव, मंत्री बने लालमुनि सिंह : द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न


  

     


  बलिया।।  अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में  दिनांक 27.6.2024 को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद इकाई बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन,  प्रांतीय महामंत्री श्री अंबा प्रकाश शर्मा व प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री फईम अख्तर  एवं  अध्यक्ष सिद्धार्थनगर डॉ योगेंद्र यादव,की उपस्थिति में कृषि भवन सभागार बलिया में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

   

      कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अम्बा प्रकाश शर्मा  द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत की कड़ी में अतिथीगण को माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ प्रदान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद इकाई बलिया की पूर्व कार्यकारिणी के  एल. बी. शर्मा ने अपने उद्बोधन के माध्यम से सभी को विषय प्रवेश कराते हुए सदन में उपस्थित आमोखास का यथोचित स्वागत अभिनंदन करते हुए संगठन को मजबूत एवं सुदृढ़ करने हेतु सभी साथियों को आगे आने तथा संगठित रहने पर बल दिया। उन्होंनें कहा कि संगठन मतलब सम्यक गठन होता जिसमें सभी की मौलिक सहभागिता जरूरी है।

      जिला मंत्री वेद प्रकाश पांडेय  (राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद) द्वारा अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद इकाई बलिया के साथियों को आश्वस्त किया कि उनका संगठन प्रत्येक कदम पर अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद इकाई बलिया के साथ है।   मंडल अध्यक्ष  सुशील कुमार त्रिपाठी ( राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद) जी ने अपने संबोधन  में संगठन के पदाधिकारीगण को एकजुट रहकर निरंतर कर्मचारियों के हित में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। 

         जिला अध्यक्ष  समीर कुमार पांडे (अटेवा बलिया) द्वारा अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के सभी साथियों से आगे आकर अटेवा के महाकुंभ में मजबूती प्रदान करने हेतु प्रेरित किया।  अनिल सिंह (जिला अध्यक्ष - चालक संघ बलिया) एवं डॉ सुशील तिवारी (अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ विकास भवन बलिया) ने भी अपने उद्बोधन के दौरान संगठित रहकर अपने हक की लड़ाई लड़ने हेतु सभी साथियों का आह्वान किया। 

    

       इस द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की भूमिका में प्रांतीय महामंत्री  अंबा प्रकाश शर्मा जी ने संगठन की कार्यकारिणी   की चुनावी प्रक्रिया से सभी को अवगत कराते हुए कुल 10 पदों के सापेक्ष 5 पदों पर चुनाव एवं 5 पदों मनोनीत किए जाने  व आवश्यकतानुसार कुछ अन्य पदों के सृजन का प्रावधान बताया। 

अधिवेशन प्रक्रिया में सभी  पदों  पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित  अध्यक्ष- श्री परशुराम यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- श्री- वेदव्यास सिंह, मंत्री- श्री लालमुनि सिंह, संगठन मंत्री- श्री- रमेश प्रजापति, एवं कोषाध्यक्ष - श्री अश्वनी त्रिपाठी  हुए। 

 बाकी पदों पर--      संरक्षक- श्री महातम सिंह,

  उपाध्यक्ष-1- श्री लाल बहादुर शर्मा ,2- श्री रंजन चौबे, 

  संयुक्त मंत्री- 1-श्री इरशाद अंसारी, 2-श्री हरेन्द्र मौर्य 3- श्री संजीव सिंह,

सहायक मंत्री- 1-श्री  अनीश सिंह 2- श्री संतोष कुमार,3-श्रीमती प्रीति कुमारी  

  प्रचार मंत्री- श्री योगेश कुमार

   मीडिया प्रभारी- श्री राकेश कुमार विशवकर्मा

    संप्रेक्षक -  श्री सुशील कुमार यादव का भी मनोनयन  सर्व सम्मति से   निर्वाचित होने की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी ने किया। जिला कृषि अधिकारी बलिया महोदय द्वारा  इन नवनिर्वाचित  पदाधिकारियो को  प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

 

       कार्यक्रम संयोजक  डॉ तारकेश्वर (अपर जिला कृषि अधिकारी) एवं सहसंयोजक श्री आशुतोष यादव (वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए) जी तथा  कार्यक्रम का कुशल संचालन  वरिष्ठ प्राविधिक सहायक  अश्वनी त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक द्वारा  कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा करते हुए सदन में उपस्थित सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ गणमान्यजन , पदाधिकारीगण तथा सभी कर्मचारीगण साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    

       इस अवसर पर जनपद देवरिया के जिला अध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार व साथीगण के साथ ही जनपद बलिया से सर्वश्री संदीप कुमार सिंह एग्रीकल्चर मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष बलिया , वेद प्रकाश पांडेय (जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद), श्री सुशील त्रिपाठी (मंडल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद), श्री अनिल सिंह (जिला अध्यक्ष चालक संघ), डॉ सुशील तिवारी (अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ बलिया), श्री समीर कुमार पांडेय (जिला अध्यक्ष अटेवा) आदि संगठनों के अन्य पदाधिकारी गण, तथा मातृशक्ति के रूप में सुश्री वसुन्धरा व श्रीमती प्रिती कुमारी ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । बांसडीह बैरिया रसड़ा व सदर सम्भाग के सभी क्षेत्रीय साथी  प्यारेलाल मौर्य, सुशील यादव, जयहिंद यादव, बृजेश मौर्य, योगेन्द्र चौहान, अजय बाबू सिंह, अशोक प्रजापति, अरविन्द सिंह, संतोष पाण्डेय, महातमसिंह, अली अहमद अंसारी  यादवेन्द्र यादव, दीपक सिंह विश्राम चौहान, चेतन, पंकज सिंह, राकेश विश्वकर्मा,  डा मुन्नालाल, अजीत गुप्ता, अनिल कुमार आदि भी  उपस्थित थे।