Breaking News

आजादी के बाद बागी बलिया 72 लोकसभा में ब्राह्मणो का दिखा दम - राजेश मिश्र





 सपा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय भारी बहुमत से विजयी

सनातन पाण्डेय ने बलिया लोकसभा की जनता का किया आभार व्यक्त 

बलिया।। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के संरक्षक इंडिया गठबंधन के 72 लोकसभा बलिया के उम्मीदवार सनातन पाण्डेय की जीत पर जनपद में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है।ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी सहित पूरे बलिया के मतदाताओं ने सनातन पाण्डेय की जीत पर खुशी का इजहार किया। संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने फूल एवं अबीर उड़ा करके खुशी का इजहार किया एवं जगह-जगह मिष्ठान वितरण किया गया। सभी ने जय परशुराम का उद्घोष लगाते हुए खुशी का इजहार किया। कहा कि यह जीत बलिया की जनता की जीत है। 1857 व 1942 के बाद आज 2024 में जनता ने जो इतिहास कायम किया है ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ हमेशा आभारी रहेगा और हमेशा जनता के कदम से कदम मिलाकर चलने का काम ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ के द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर दयाशंकर तिवारी, आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पाण्डेय, करुणेश पाण्डेय जितेंद्र तिवारी राम जी चौबे मुकेश तिवारी सुधीर तिवारी राघवेंद्र तिवारी राकेश तिवारी समीर मिश्र विष्णु कुमार मिश्रा, सुधीर चौबे अभिराम त्रिपाठी मोहन त्रिपाठी दिनेश त्रिपाठी सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों का उत्साह रहा है।