Breaking News

बलिया इण्डेन एलपीजी वितरक संघ का चुनाव सम्पन्न, राजेश सिंह कों मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 



उपाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव,महासचिव सुशील कुमार राम,कोषाध्यक्ष विमल कुमार गुप्ता व रत्नाकर सिंह,चुनाव अधिकारी चंद्र मोहन तिवारी

बलिया।। बलिया इण्डेन एलपीजी वितरक संघ का चुनाव आज शहर के प्रतिष्ठित होटल पार्क इन मे सम्पन्न हुआ। यह चुनाव, चुनाव अधिकारी चंद्र मोहन तिवारी की देखरेख मे सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। इस मे उपस्थित 21 वितरकों ने जिलाध्यक्ष के रूप मे राजेश कुमार सिंह (गायघाट इण्डेन बेलहरी ), उपाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव (अजय इण्डेन चंदायर )महासचिव सुशील कुमार राम (सतनी सराय इण्डेन बलिया ), कोषाध्यक्ष विमल कुमार गुप्ता (प्रज्ञा इण्डेन गड़वार ) व रत्नाकर सिंह ( विक्रम गैस एजेंसी बलिया )कों सर्वसम्मति से दायित्व सौपा।





नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि संगठन के हित व सदस्यों के मान सम्मान की रक्षा के लिये सदैव तत्पर रहूंगा।इस कार्यक्रम मे प्रकाश तिवारी,अनिल चौबे,शार्दुल सिंह, मृत्युंजय सिंह,अंकित सिंह,विनोद यादव, रवि राय , दरोगा सिंह, बंटी सिंह,रवि गुप्ता,मृत्युंजय सिंह, अमृत जी,राजकुमार जी,रमेश पासवान,चितरंजन, सुभाष कनौजिया,सुनील सिंह(पुलिस गैस )आदि अन्य लोग मौजूद है।

बयान : राजेश कुमार सिंह 


बयान : चुनाव अधिकारी