Breaking News

अंकुर पाण्डेय को समाजवादी पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 



दोकटी, बलिया।। विकास खण्ड मुरली छपरा के दलन छपरा निवासी अंकुर पाण्डेय को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित किया गया है।उक्त की सूचना पर क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बलिया सदर के प्रथम विधायक स्व. पं.राम अनन्त पाण्डेय के पौत्र अंकुर पाण्डेय को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है।

 



 

अंकुर पाण्डेय लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रनेता रहे हैं और समय समय पर वह छात्रों की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने अपनी सक्रियता से कई बार छात्रों की अनेकों परेशानियों को हल करवाया है। इसके अलावा वह  समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब उन्हें दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्री पाण्डेय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस विश्वास व भरोसे के साथ इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी है, उसके निर्वहन के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा। पार्टी के विचारों एवं नीतियों के साथ संगठन को गतिशील बनाना ही मेरा उद्देश्य होगा।समाजवादी नीतियों को आम जनमानस तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य होगा।