Breaking News

सहतवार पुलिस ने पकड़ी पिकअप पर लदी 80 पेटी (कुल 691 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब,चालक व दो अन्य हुए फरार


 




सहतवार बलिया।। पुलिस अधीक्षक  देव रंजन वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह  प्रभात कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सहतवार पुलिस टीम को  महत्वपूर्ण सफलता मिली है ।



बुधवार 10.04.2024 को प्र0नि0 सहतवार विकास चन्द्र पाण्डेय मय हमराह के साथ संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि कुल व्यक्ति एक मैजिक पिकप से अंग्रेजी शराब बिहार ले जाने कि फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर प्र0नि0 सहतवार पुलिस बल के साथ मुखबिर के बताये हुये स्थान सहजानंद घाट पर पहुँचे। जहां कुछ समय बाद एक मैजिक पिकप व एक सफेद रंग की वैगनार कार आती हुयी दिखायी दी।पुलिस टीम को चेकिंग करते देख मैजिक पिकप वाहन चालक व उसमें सवार अन्य दो व्यक्ति मैजिक वाहन पिकअप UP60T4203 को वहीं छोड़ वैगनार कार नं0-UP60BA4072 में बैठकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये ।

  



 

पुलिस टीम द्वारा भागे हुए व्यक्तियों की पहचान -

1. अभिषेक सिंह उर्फ रसगुल्ला पुत्र विजय सिंह निवासी केदारपुर थाना बांसडीह बलिया

2. आलोक कुमार सिंह उर्फ सुप्पन पुत्र श्रीकिशुन सिंह निवासी चितविसाव खुर्द थाना सहतवार जनपद बलिया

3. प्रीतम कुमार सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी सुकुलपुर थाना मनियर जनपद बलिया (वाहन स्वामी बैगनार कार नं0-UP60BA4072) के रुप में किया गया,

4.जबकि मैजिक पिकअप नं UP60T4203  के चालक का नाम पता अज्ञात है ।

पुलिस टीम द्वारा उक्त मैजिक मैजिक पिकप की नियमानुसार चेकिंग करने पर उसमें से 80 पेटी 180ML के 8PM फ्रूटी(3840 पीस)कुल 691 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को समय करीब 22.50 बजे बरामद किया गया । बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 04 लाख 60 हजार रुपये आंकी गयी है।

उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना सहतवार पर मु0अ0सं0 92/2024 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।


                      पंजीकृत मुकदमा 

1. मु0अ0सं0 92/2024 धारा 60 Ex.Act व 272,273 IPC थाना सहतवार जनपद बलिया ।


         वांछित/फरार अभियुक्तों का नाम व पता

1. अभिषेक सिंह उर्फ रसगुल्ला पुत्र विजय सिंह निवासी केदारपुर थाना बांसडीह बलिया 

2. आलोक कुमार सिंह उर्फ सुप्पन पुत्र श्रीकिशुन सिंह निवासी चितविसाव खुर्द थाना सहतवार जनपद बलिया 

3. प्रीतम कुमार सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी सुकुलपुर थाना मनियर जनपद बलिया (वाहन स्वामी बैगनार कार नं0-UP60BA4072) 

4. मैजिक पिकअप UP60T4203 चालक नाम पता अज्ञात


                           बरामदगी

1. 80 पेटी 180ML के 8PM फ्रूटी(3840 पीस) कुल 691 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब ।

2.   01 अदद पिकप मैजिक वाहन नं- UP60T4203  


         गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. प्र.नि.  विकास चन्द्र पाण्डेय थाना सहतवार जनपद बलिया.

2. का0 राजन यादव थाना सहतवार जनपद बलिया

3. का0 रविशंकर पटेल थाना सहतवार जनपद बलिया

4. का0 सुरेन्द्र कुमार थाना सहतवार जनपद बलिया

5. HC मुसाफिर राम थाना सहतवार जनपद बलिया

6. का0 अनिल कुशवाहा थाना सहतवार जनपद बलिया

7. का0 सुरेश कुमार यादव थाना सहतवार जनपद बलिया