Breaking News

ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने घोषित की अपनी कार्यकारिणी के तीस पदाधिकारीयों की सूची



बलिया।।भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला पदाधिकारी की सूची जारी कर दी। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चौहान द्वारा घोषित पदाधिकारियों में छ: उपाध्यक्ष ,दो महामंत्री समेत तीस पदाधिकारी इस सुची में शामिल हैं। अर्जुन सिंह चौहान द्वारा जारी सूची में अशोक गुप्ता,अजय यादव, धीरेन्द्र पटेल , गणेश गुप्ता, दशमेंन्द्र चौहान तथा चन्द्रभान गुप्ता को उपाध्यक्ष,हरीहर राजभर तथा मण्टु बिन्द को महामंत्री मनोनीत किया गया है। जबकि जगमोहन भारद्वाज, कालिका प्रसाद,अर्पण मौर्या, अमरेन्द्र सोनी, शंकर प्रसाद तथा जयशंकर यादव को मंत्री वहीं कोष का जिम्मा रुद्रेश चौहान तो मिडिया प्रभारी करण शाहनी‌ बनाए गए हैं।सोशल मीडिया प्रमोद प्रजापति तो कार्यालय प्रभारी श्रवण चौरसिया को सौंपा गया है।इसके अलावा सर्वेश गुप्ता, विशेश्वर चौहान ,विजय शंकर पटेल ,मनोज बिंद ,कौशल यादव, ओम प्रकाश यादव ,दयाशंकर वर्मा, गुड्डू राजभर,  राजकुमार चौरसिया, मनु चौहान तथा जय नाथ वर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया है।अजित राजभर को जिला शोध प्रमुख मनोनीत किया है।