Breaking News

हल्दी पुलिस ने 01 शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई चोरी की मोटरसाईकिल बरामद



 हल्दी बलिया।।  हल्दी पुलिस को एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है । बता दे की बुधवार 06.03.2024 को थाना हल्दी पुलिस टीम के उ0नि0 बृजेन्द्र कुमार सिंह मय हमराही फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर हल्दी सोनवानी मार्ग शराब भट्ठी सुल्तानपुर से 50 मीटर आगे वहद ग्राम सुल्तानपुर से 01 नफर अभियुक्त राहुल रावत पुत्र रामनरेश रावत निवासी वार्ड नं0-05 पानी की टंकी रसड़ा थाना रसड़ा जिला बलिया को  करीब 10.45 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाईकिल हीरो ग्लैमर बरामद हुई । थाना स्थानीय द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा दिया गया ।





                     पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 35/2024 धारा 41/ 411/ 420/ 465/ 468/471 भा0द0वि0 थाना हल्दी जनपद बलिया ।

        गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

1. राहुल रावत पुत्र रामनरेश रावत निवासी वार्ड नं0-05 पानी की टंकी रसड़ा थाना रसड़ा जिला बलिया

                 बरामदगी का विवरण

1. मोटरसाईकिल GLAMOUR HERO UP60AJ4462 अंकित है चेचिस पर नम्बर इन्जन नं0 JA06EHJ9A25365  व चेचिस नं0 MBLJARO1XJ9A06290

     बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 बृजेन्द्र कुमार सिंह थाना हल्दी बलिया 

2. का0 अमन सिंह थाना हल्दी बलिया

3. का0 विनय प्रताप सिंह थाना हल्दी बलिया