Breaking News

सभासद लाल बहादुर सिंह बने नेहरू युवा केंद्र संगठन के जिला सलाहकार, शुभचिंतको में फैली ख़ुशी की लहर



संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। केंद्रीय यूवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के संस्तुति पर केंद्रीय यूवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नगर पंचायत नगरा वार्ड नंबर चार के सभासद लाल बहादुर सिंह को सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करने वाले नेहरू युवा केन्द्र संगठन का जिला सलाहकार समिति का सदस्य मनोनित किया गया है। नेहरू यूवा केन्द्र संगठन का सलाहकार समिति का सदस्य मनोनित होने पर लाल बहादुर सिंह ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। वही उनके मनोनयन पर पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम, सभासद डा संजय सिंह, मुंशी यादव, कृष्ण कुमार कुशवाहा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष उमाशंकर सैनी, मनोज कुमार गुप्ता, रामायण ठाकुर, संतोष कुमार द्विवेदी, फतेह बहादुर सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।