Breaking News

आज बैरिया के खेल मैदान पर सांसद मस्त की अध्यक्षता में होगा यह आयोजन, ये जिला स्तरीय अधिकारी भी रहेंगे मौजूद




मधुसूदन सिंह

बलिया।। नगर पंचायत बैरिया के लोगों क़ो सरकार द्वारा दी जाने वाली लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में आज 12 बजे से बैरिया खेल मैदान में एक विशाल कैंप का आयोजन किया गया है।






इस कैंप में जिलाधिकारी के साथ साथ सीआरओ नोडल नगर पालिका व नगर पंचायत , सीएमओ, डूडा के अधिकारी, नगर पंचायत के अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, मैनेजर एलडीएम आदि शामिल रहेंगे। जिन नागरिकों का अभी तक आयुष्मान भारत कार्ड, आवास, पेंशन आदि सुविधा अर्हय होते हुए भी नहीं बना है, उनको इस कैंप में जरूर जाना चाहिए।