Breaking News

उमेश पाठक बने एवीबीपी नगरा के अध्यक्ष





संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगरा नगर की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को पुस्तकालय भवन में सम्पन्न हुई। जिसमे उमेश पाठक को नगर अध्यक्ष हरिओम, राकेश कुमार को उपाध्यक्ष, दिव्यांश पांडेय मंत्री, अखंड कुमार, ऋषभ तिवारी, राहुल चौबे तथा अभिषेक मद्धेशिया को सहमंत्री चूना गया। इसके आलावा अनेक आयामों एवं गतिविधियों के भी प्रमुख तथा सह प्रमुख चुने गए। नगर कार्यकारिणी का चुनाव चुनाव अधिकारी संगठनात्मक जिला प्रमुख संजय पांडेय के देख रेख में सम्पन्न हुआ।






चुनाव सम्पन्न होने के बाद जिला प्रमुख संजय पांडेय ने कहा कि एबीवीपी पूरे देश में अपने इकाइयों के बदौलत ही राष्ट्र व्यापी कार्य करता है। कहा कि संगठन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है। इसमें पद नही दायित्व का बोध होता है। प्रांत कार्यकरिणी सदस्य ऋषभ सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाता है तथा देश व्यापी आंदोलनो का नेतृत्व किया है। कहा की ज्ञान, शील, एकता के दर्शन पर कार्य करने वाला एबीवीपी सबसे बड़ा लोकतांत्रिक छात्र संगठन है।इस मौके पर शानू शर्मा, अनुराग तिवारी, दीपू पाठक, आकाश सिंह आदि मौजूद रहें।