Breaking News

स्वामी विवेकानन्द संदेश यात्रा का बलिया में हुआ शुभारम्भ शुभारंभ






बलिया।। शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान द्वारा आयोजित होने वाले स्वामी विवेकानन्द जयंती समारोह के उपलक्ष्य में बुधवार प्रथम दिन " स्वामी विवेकानन्द संदेश यात्रा का शुभारंभ भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री, गोरक्ष प्रान्त श्री अरविन्द जी ने स्वामी जी को आरती उतार कर किया।     तत्पश्चात शिव कुमार कौशिकेय , भाजपा नेत्री श्रीमती संध्या पाण्डेय, बृजकिशोर सिंह,  विनोद कुमार चौबे , राम नारायण सिंह ने चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।   



इस संदेश यात्रा में महर्षि वाल्मीकि विद्यालय के बालक - बालिकाओं ने अपने प्राचार्य श्री एस डी सिंह की प्रेरणा से सराहनीय सहभागिता का निर्वहन किया।                               यात्रा का समापन शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान के केन्द्रीय कार्यालय जमुआ नयी बस्ती पर हुआ ।