Breaking News

यूपी एसटीएफ ने किया 1 लाख के इनामिया शार्प शूटर विनोद उपाध्याय क़ो मुठभेड़ में ढेर



लखनऊ।। सुल्तानपुर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में यूपी एसटीएफ ने बड़े माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। गोरखपुर पुलिस ने विनोद कुमार उपाध्याय पर एक लाख रुपये का ईनाम रखा था। उसके खिलाफ 35 केस दर्ज थे। एसटीएफ की टीम उसे पकड़ने गई तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। STF की जवाबी कार्रवाई में वो मारा गया।

 






मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शार्प शूटर  विनोद कुमार उपाध्याय अपना एक संगठित गिरोह बनाकर गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ में कई सनसनीखेज हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका था। गोरखपुर, बस्ती और संतकबीर नगर में विनोद उपाध्याय के खिलाफ 35 केस दर्ज थे, लेकिन उसे किसी में भी सजा नहीं मिली थी। उपाध्याय का एनकाउंटर एसटीएफ मुख्यालय के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने किया है।