Breaking News

दुःखद : डॉ आरबी सिंह की हृदयगति रुकने से हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग में फैली शोक की लहर




मधुसूदन सिंह

बलिया।। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा के प्रभारी, एनएचएम अर्बन के नोडल डॉ आर बी सिंह का आज हृदयगति रुकने से आसामयिक निधन हो गया है। डॉ सिंह के निधन की खबर सुनते ही स्वास्थ्य विभाग समेत परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी है। लगभग 50 वर्षीय डॉ आरबी सिंह जिंदादिल इंसान थे। डॉ सिंह अपने पीछे पत्नी व दो बच्चियां छोड़ गये है।

बताया जा रहा है कि डॉ सिंह दिल में दर्द की शिकायत के बाद जलालपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए जहां से चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। आनन फानन में डॉ सिंह क़ो मऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान इनकी मौत लगभग साढ़े नौ बजे के करीब हो गयी है।

बता दे कि डॉ सिंह की शादी बैरिया के पूर्व विधायक विक्रम सिंह के घर में हुई थी। डॉ सिंह कुंवर सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंध श्री सुरेश बहादुर सिंह के पुत्र थे। डॉ सिंह हलधरपुर मऊ के ब्लॉक प्रमुख भी रहे है। बलिया में डायमंड होटल के मालिक भी डॉ सिंह है।

इतनी कम उम्र में और एकाएक मौत क़ो जो भी सुन रहा है, वह विश्वास नहीं कर रहा है। डॉ सिंह अपने मिलनसार और हॅसमुख स्वाभाव के चलते विरोधियों क़ो भी अपना बना लेते थे।