Breaking News

अलका गुप्ता को मिला राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान




बदायूं।। जनदृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन संस्था) के द्वारा शनिवार को स्काउट भवन बदायूं मे आयोजित कार्यक्रम में पूरे भारत के 26 राज्यों से 125 नवाचारी शिक्षकों को राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें माध्यमिक शिक्षा में नवाचार व नई सोंच से छात्र छात्राओं व समाज में आदर्श छवि बनाने वाली वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हरदोई उत्तर प्रदेश की शिक्षिका अलका गुप्ता को *राष्ट्रीय उत्कृष्ट  शिक्षक सम्मान* से सम्मानित किया गया। 

 यह सम्मान समाजसेवी स्व० संतपाल सिंह राठौर की स्मृति में दिया जाता है। जनदृष्टि के संस्थापक  हरि प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत, अशिक्षा, बेरोजगारी, नशाखोरी, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना आदि उद्देश्य हैं। मुख्य अतिथि रहे पूर्व कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक , साहित्यकार और समाजसुधारक भारत को विश्व गुरु बनाने मे सहायक होंगे  आँवला धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि सर्वाधिक आदर और सम्मान के पात्र शिक्षक होते है।





कार्यक्रम अध्यक्ष राम बहादुर पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्य सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक युवा कल्याण विभाग डॉ० दिनेश यादव, डॉ राकेश कुमार जायसवाल, अतेन्द्र विक्रम सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।  इस अवसर पर राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान के साथ् ही हिंदी सेवी सम्मान, नारी सशक्तिकरण सम्मान भी प्रदान किये गये। शिक्षा के क्षेत्र मे विभिन्न मापदंडो पर खरा उतरने के बाद शिक्षिका अलका गुप्ता का चयन इस सम्मान हेतु किया गया। वह विद्यालय में शिक्षा देने के साथ साथ किशोर - किशोरियो को मार्गदर्शित करने के लिए 'सखी सहेली दिवस' मनाने ,छात्र छात्राओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने व अवसर प्रदान करने के लिए "हस्तकला कार्यशाला" और मोटिवेशनल क्लास देने का कार्य कर रही है । उन्होंने पर्यावरण का संदेश देते हुए संस्थाध्यक्ष को पौधे भेंट किये।


शिक्षिका अलका गुप्ता ने कहा कि इस तरह के सम्मान प्राप्ति से उत्कृष्ट कार्य करने की ऊर्जा बढ़ जाती है। इस सम्मान प्राप्ति पर अंकुर गुप्ता, प्रतिभा, दिल्ली से मंजुला सिंह, गौरी मिश्रा, बरेली से सीमा गुप्ता, अनु अग्रवाल, व्यंगकार बलराम सरस, सतीश शुक्ल, अभिनव दीक्षित, कवयित्री पिंकी प्रजापति, मीरा द्विवेदी , मोटिवेशनल स्पीकर   प्रजापति, नुरुल हुडा, सुनीता श्रीवास्तव, अमिता सचान, अभय यादव , निशा गुप्ता,  सहित सभी सहकर्मी, मित्रों व रिश्तेदारों से शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं।