Breaking News

गंगा समग्र-रसड़ा की प्रेरणा से पौधारोपण कर अनूठे रूप में मना जन्म वर्षगांठ




 रसड़ा बलिया।। गंगा समग्र-रसड़ा गोरक्ष प्रान्त(उ.प्र.) के तत्वाधान में  ग्रामसभा छिब्बी, चिलकहर में मनीष सिंह जिला पंचायत सदस्य के जन्म वर्षगांठ के शुभ अवसर पर  पौधारोपण का कार्यक्रम श्री मनीष सिंह दादा,श्री विपेन्द्र सिंह(पूर्व बी डी सी),श्री संजीव सिंह(समाजसेवी ),अमित सिंह बिसेन सहायक विकास अधिकारी रसड़ा के कर कमलों से संपन्न हुआ।





 विनय कुमार बिसेन जिला संयोजक गंगा समग्र रसड़ा ने कार्यक्रम का संयोजन करते हुए जीवन के विशेष अवसर पर सम्मानित ग्रामीणों से पौधारोपण कर मनाने का आग्रह किया।सहसंयोजक मुकेश सिंह व दीपक वर्मा समेत समिति के सदस्यों के साथ  ध्रुवनारायण सिंह,संतोष सिंह,चन्द्रमा शर्मा,तेजनारायण सिंह,हरेराम सिंह,अरविन्द सिंह,अतुल,दीपक सिंह संटू,गोलू आदि ग्रामीणों ने माँ गंगा से उनके यशस्वी,दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की।जिला पंचायत सदस्य ने गंगा समग्र-रसड़ा सहित सभी का आभार व्यक्त किया।