Breaking News

गंगा समग्र रसड़ा ने रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के हाथों वृक्षारोपण करा कर किया पर्यावरण के प्रति जागरूक



रसड़ा बलिया।। गुरुवार को गंगा समग्र रसड़ा और श्री कल्याण बाबा समिति के संयुक्त तत्वाधान में अखंड कीर्तन व भंडारे का शुभारम्भ  विधायक  उमाशंकर सिंह के करकमलों से श्री कल्याण बाबा मंदिर परिसर छिब्बी चिलकहर में  वृक्षारोपण कर हुआ। इस अवसर पर गंगा समग्र रसड़ा के  जिला संयोजक  विनय कुमार बिसेन ने लोगों को पर्यावरण, वायु,जल आदि  पंचतत्वों के संरक्षण के प्रति जनजागरण  की महत्ता के बारे में बताया|मुकेश सिंह सहसंयोजक ने कीर्तन से भाव शुद्धि की चर्चा की।







कार्यक्रम में समिति के मनीष सिंह दादा जिला पंचायत सदस्य,बिपेंद्र कुमार सिंह, हरेराम सिंह,विनय सिंह,दीपक सिंह संटू, रघुराज प्रताप सिंह गोलू,सतीश सिंह, सुनील सिंह नागेंद्र सिंह ,बबलू सिंह,संजीव सिंह, विवेक बिसेन,संतोष सिंह,बी पी शर्मा, ध्रुव नारायण सिंह,भरत सिंह,थानेदार सिंह,अवधेष सिंह,तेजनारायण सिंह,अतुल सिंह,लाल बहादुर सिंह,धर्मदेव राजभर,घनश्याम गोलू, कमलेश यादव, किसन सिंह, आशीष,अंकित,बबलू सिंह,धनञ्जय सिंह धनु,पंचदेव सिंह,माटा सिंह,ऋषभ,मनीष गुप्ता,शुभम सिंह,विवेक यादव,मनोज यादव,अनुज आदि सहित सैकड़ो सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहें।