Breaking News

देखे बलिया में किसको कहां से मिली जीत




बलिया।। पहली बार हुए नगर निकाय चुनाव में रतसर कला में अध्यक्ष पद पर सुभासपा को जीत मिली है। सुभासपा प्रत्याशी अजय कुमार को 3075  मत मिला है।

चितबड़ागांव में भी कमल खिला है। यहां अमरजीत ने अध्यक्ष पद पर विजय पायी है। इनको 3522 मत मिले है।

बलिया नगर पालिका पर बीजेपी का कब्जा हो गया है। बीजेपी प्रत्याशी संत कुमार मिठाई लाल ने संजय उपाध्याय को 4019 मतो से मात दी है। प्रमुख उम्मीदवारों को मिले मत निम्न है --

संत कुमार—-------- 18022

संजय उपाध्याय—-   14003

लक्ष्मण गुप्ता—---- 7462



रसड़ा में क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह का जलवा चल गया है। यहां बसपा उम्मीदवार विनय शंकर ने 12338 मत प्राप्त कर 25 वर्षो से रसड़ा नगर पालिका पर काबिज वशिष्ठ नारायण सोनी का एकाधिकार खत्म कर दिया है। नगर पालिका परिषद रसड़ा में भाजपा प्रत्याशी वशिष्ठ नारायण सोनी को हार का सामना करना पड़ा है। 

सहतवार में नीरज सिंह गुड्डू का जलवा क़ायम रहा है। इस बार भी इनकी पत्नी सरिता सिंह ने 5610 मत प्राप्त कर अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखा है।

मनियर नगर पंचायत पर सपा ने कब्जा किया है। यहां सपा प्रत्याशी रीतू ने 4911 मत प्राप्त कर विजय हासिल की है।

बैरिया में बीजेपी की शांति देवी ने 6885 मत प्राप्त कर विजय हासिल की है।

नगरा में इंदु देवी ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल किया है। इनको 5761 मत प्राप्त हुए है।

बांसडीह से सपा प्रत्याशी सुनील सिंह चोटी ने विजय हासिल की है। इनको कुल 3715 मत प्राप्त हुआ है।

नगर पंचायत बिल्थरारोड में भाजपा प्रत्याशी  रेनू गुप्ता ने चुनाव जीत लिया है। इन्होंने निर्दल प्रत्याशी भावना नारायण को हराया है।

 आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी ने निर्दल प्रत्याशी गनेश सोनी को हराया है।


विजयी सभासदो की सूची

बलिया नगर पालिका

आनंद नगर - सुमित मिश्र गोलू 814 मत  वार्ड 15

कृष्णा नगर - काजल सोनी  736 मत

जगदीशपुर - सपा - निशा रावत 612 मत

रसड़ा के सभासदो की सूची

वार्ड 10 निर्दलीय नसीम  502

वार्ड 12 निर्दलीय संजय  505

वार्ड 13 निर्दल  शिवा सोनी  208

वार्ड 15 निर्दल अली रजा  248

       19 निर्दल अशोक कुमार 453

       20 निर्दल रेशमा            328

       24 निर्दल अविनाश जायसवाल 391

         4 निर्दल श्रवन कुमार गुप्ता  203

         7 निर्दल  विजय कुमार      422

         1 निर्दल सुमन भारती  257

         2 निर्दल  शकीला खातून  292

         3  निर्दल  शिला    596

       22  निर्दल रीना   278

       17 निर्दल  मेवाती देवी 215

       21 निर्दल  फैयाज़ अहमद 250

       16 निर्दल  मुदशीन  291

        14 निर्दल विवेक  336

          5 निर्दल राजेंद्र   709

        18  निर्दल हसीना खातून  326

       11  निर्दल मोहन  261

      23 निर्दल  सोनम 204

      25 निर्दल शकुंतला 285

      9  बीजेपी सुरेन्द्र  590

     6   बहुजन  अफ्शा 598