Breaking News

भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, बलिया में भाजपाइयों को मिले मिठाई, रसड़ा से वशिष्ठ नारायण सोनी को मिला टिकट




मधुसूदन सिंह

बलिया।। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के चुनाव के लिये नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में बलिया नगर पालिका के लिये भाजपा ने नौजवान व्यापारी चेहरे संत कुमार उर्फ़ मिठाई लाल पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है। वही रसड़ा नगर पालिका के लिये वशिष्ठ नारायण सोनी पर ही दांव लगाया गया है। बता दे कि  लगातार 25 वर्षो से कभी पत्नी के हाथ में, तो कभी स्वयं वशिष्ठ नारायण सोनी के हाथ में नगर पालिका की बागडोर रही है।



भाजपा से संत कुमार उर्फ़ मिठाई लाल के बलिया नगर पालिका के लिये प्रत्याशी बनने से लड़ाई काफी रोचक हो गयीं है। इस चुनावी जंग में सपा से पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, भाजपा से मिठाई लाल, बसपा से निषिध श्रीवास्तव निशु और निर्दल प्रत्याशी के रूप में पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय के बीच जंग होने के आसार है। वैसे अभी तक केवल निषिध श्रीवास्तव निशु का ही पर्चा दाखिल हुआ है, अन्य लोग सोमवार को पर्चा दाखिल करेंगे।








जनपद की नगर पंचायतों के लिये अध्यक्ष पदों के उम्मीदवारों की भी सूची जारी कर दी गयीं है, नगरा के लिये अभी किसी को उम्मीदवार नही बनाया गया है।