Breaking News

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ होलिका दहन



रसड़ा (बलिया)।। होली का पर्व होलिका दहन के पश्चात मनाया जाता है। परम्परा के अनुसार आपसी भाईचारा प्रेम मेल मिलाप का यह पर्व 8 मार्च को मनाया जायेगा । वैसे होलिका दहन सोमवार को रसडा के समूचे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।  होली पर्व आपसी सौहार्द का, मेल मिलाप,आपसी संबंध बनाये रखने,अबीर गुलाल रंगो का पर्व है। इस होली  8 मार्च को मनाई जाएगी ।विदित हो कि हिन्दी तिथि अनुसार 6-7 मार्च की रात्रि 12:23 बजे नगर के गांधी पार्क में विद्वान ब्राह्मणो ने विधि विधान से होलिका जलायी गयी। परम्परा अनुसार लोगो के परिक्रमा करने के पश्चात होलिका धन सम्पन्न हुआ।












होलिका दहन के पूर्व गांधी पार्क रसड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसको देखने के लिये लोगों का ताँता लगा रहा, जो देर रात्रि तक चला।  इस रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम मे कलाकारो का राधा कृष्ण संग होली का अद्भुत दृश्य व छवि लोगों को भावविहोर कर गया। यह आयोजन समाजसेवी विनय शंकर जयसवाल नपा परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी के द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें नगर के सभी सम्मानित नगर वासियों की सहभागिता रही। जिसमे आये आगन्तुको पुष्प की वर्षा कर होली व स्वागत किया गया।





https://youtu.be/sgF7MBWyf6E

 इस अवसर पर प्रसाद की भी व्यवस्था थी।लोग गिफ्ट के रूप मिले छोटेझोले प्रसाद का लुफ्त उठाया,3-4 वर्ष से होलिका दहन का समाज सेवी विनय शंकर जायसवाल के द्वारा किया जा रहा जो सराहनीय है  8 मार्च होली पर्व होने के चलते आसपास क्षेत्र केआलावा ग्रामीण क्षेत्र मे भी होलिका उक्त तिथि व समय पर ही लगभग होलिका दहन का आयोजन सम्पन्न हो गया। क्षेत्र मे शाम से ही होली की गीत; गवनई के साथ होली गीत गाते हुए लोग होलिका दहन लिए अपने अपने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर होलिका जलाई तत बाद परिक्रमा कर लोग अपने गंतव्य को चले गए। रंगों व अबीर गुलाल का पर्व होली इस बार हर्षोल्लास उमंग के साथ 8 मार्च को मनाई जाएगी।