Breaking News

बलिया की आकृति सिंह ने की पीजीनीट परीक्षा उत्तीर्ण, एमडी करना लक्ष्य



ललन बागी 

रसड़ा (बलिया)।। स्थानीय नगर क्षेत्र से सटे छितौनी गांव निवासी समाजसेवी हरेन्द्र सिंह की बड़ी पुत्री आकृति सिंह ने  पीजी नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर परिजनों के साथ साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम की जानकारी होते ही परिजनों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिला कर खुशी व प्रसन्नता व्यक्त  किया।






बचपन से ही पढ़ने मे कुशाग्र बुद्धि वाली आकृति सिंह ने होली क्रॉस स्कूल बलिया से हाई स्कूल में  94%, इंटर  92% अंक पाकर  उत्तीर्ण किया है। आकृति सिंह,ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की परीक्षा  उत्तीर्ण की है। एमबीबीएस की पढ़ाई मे भी अव्वल रहने वाली आकृति सिंह ने पिछले वर्ष मे भी ये परीक्षा पास की थी। लेकिन मन माफिक  पसंदीदा  रैंक न मिलने के कारण छोड़ दिया था। आकृति ने इस वर्ष पीजी नीट की परीक्षा में 6228 रैंक प्राप्त किया।

आकृति एक भाई दो बहन में सबसे बड़ी है। उसकी छोटी बहन आकांक्षा सिंह भी एमबीए पास करने के बाद byjus  में मैनेजर है। जबकि छोटा भाई रौनित सिंह भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है । मां कविता सिंह गृहणी है। आकृति सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों के साथ साथ गुरुजनों को दिया है।पूछे जाने पर आकृति सिंह ने बताया की हमारा लक्ष्य एक सफल डॉक्टर आफ मेडिसिन बनना है।