Breaking News

16 मार्च से 22 मार्च 2023 तक रामलीला मैदान में भागवत कथा का आयोजन





दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में दिनांक 16 मार्च से 22 मार्च 2023 तक, रामलीला मैदान, जिला बलिया में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञः का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है। श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या भागवत भास्कर भगवताचार्या साध्वी सुश्री भाग्यश्री भारती जी व्यास पीठ से भक्तो को कथा का रसपान करायेंगी। यह कथा सर्वजन कल्याण हेतु "सर्वे भवतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया" का भाव लेकर आयोजित की गई है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आध्यात्मिक कार्यक्रम के साथ साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेता आया है। इस संस्थान की स्थापना संत आशुतोष जी महाराज ने की है। संस्थान के पूरे देश में 350 से अधिक शाखाएं 10,000 से अधिक सन्यासी गण एवं विश्व के 15 देशों में मुख्य शाखाएं उपलब्ध है। संस्थान के 40 जेलों में भी कार्यक्रम चल रहे हैं।






साथ ही अन्य कार्यक्रम भी संस्थान द्वारा संचालित है जैसे अंतरक्रांति, अंतर्दृष्टि, मंधन, संतुलन आदि। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते पूर्वांचल संयोजक स्वामी श्री अर्जुनानंद जी ने कहा, श्री आशुतोष महाराज जी की साध्वी शिष्या साध्वी सुश्री भाग्यश्री भारती जी भगवत पिपासुओं को धर्म, आध्यात्म, विज्ञान, भक्ति रस, मधुर संगीत में कथामृत का पान करवाएंगी। इस कार्यक्रम में केवल भागवत कथा का वाचन ही नहीं होगा ग्रंथों का सार ब्रह्मजान की भी प्राप्ति होगी ब्रह्मज्ञान अर्थात दिव्य नेत्र के द्वारा परमात्मा के प्रकाश स्वरुप का अन्तर्जगत में प्रत्यक्ष दर्शन किया जा सकता है। इस कार्यक्रम हेतु विशाल एवं भव्य पंडाल का निर्माण एवं सुंदर सजावट करवाया जाएगा। जिला बलिया के विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित रहेंगे। दिनांक 16 मार्च को प्रातः 8 बजे से कथा स्थल से विशाल कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। प्रेस वार्ता में भाई प्रभाकर जी, श्याम बाबू रौनियार, डॉ एस पी तिवारी जी, मनोज सिंह जी उपस्थित रहे।