Breaking News

भारत की युवा शक्ति ;नारी शक्ति देश को सबल एवं विकसित बनाने की दिशा में संकल्पित :जयप्रकाश साहू





दुबहड़/बलिया।। दुबहड़ क्षेत्र के घोड़हरा गांव के भारतीय जनता पार्टी के शक्ति स्थल केंद्र पर रविवार को माननीय राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के अभिभाषण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि आज तक किसी भी पिछली सरकार ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य नहीं किया था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने माननीय राष्ट्रपति के अभिभाषण को जन-जन तक पहुंचाकर भारत के स्वर्णिम भविष्य के संकल्प को मजबूत करने का कार्य कर रही है।






आज भारत अपने दायित्वों को जागरूकता से पूरा करते हुए एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने के पथ पर अग्रसर है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसे सशक्त भारत का निर्माण कर रही है, जहां  प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर हो। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से भारत देश की युवा शक्ति, महिला शक्ति राष्ट्र को सबल एवं  विकसित बनाने की दिशा में संकल्पित है। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ  साथ सबका विश्वास और सबका प्रयास को जोड़ करके एक विकसित एवं कर्तव्य पथ पर चलते  रहने वाले देश का निर्माण कर रही है।

 इस बीच भारतीय जनता पार्टी के ग्राम पंचायत स्तरीय बूथ अध्यक्षों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के चारों भाग को बारी-बारी से पर उपस्थित लोगों को बीच पढ़ कर सुनाया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार भारती, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष कुमार यादव, रमेश पांडे, अखिलेश वर्मा, विमलेश यादव, लिखू पाण्डेय, चंदन पटल, राहुल सिंह, विकी श्रीवास्तव , रजनीश सिंह छोटू, आनंद मोहन पांडेय, बन्टी गुप्ता, दीपू यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता दुबहड़ मंडल अध्यक्ष, संचालन शशिकांत चौबे  और सबका आभार प्रकट शक्ति केंद्र संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता ने किया।