Breaking News

शराबी युवक की शरारत : संत रविदास मंदिर की कुटिया की झोपड़ी में लगायी आग, वर्ग संघर्ष कराने का कुत्सित प्रयास, स्थिति शांतिपूर्ण



चितबड़ागांव बलिया।। थाना क्षेत्र के मर्ची खुर्द में शरारती शराबी युवक ने संत रविदास मंदिर की कुटिया की झोपड़ी में आग लगाकर सामाजिक विद्वेष फैलाने का कुत्सित प्रयास किया है। घटना रात्रि लगभग 11 बजे की बतायी जा रही है। आग की चपेट में आने से मंदिर की झोपड़ी धू धू कर जल गयी।






आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही उच्चाधिकारी भी पहुंच गये। पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए आग को बुझा दी गयी। सीओ सदर अशोक मिश्र के अनुसार इस घटना को कारित करने वाला शराबी है। पुलिस उसको शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी। क्षेत्र में किसी प्रकार का तनाव नही है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फ़ोर्स की एक टुकड़ी तैनात कर दी गयी है।आरोप के आधार पर दो लोगो को हिरासत में लेकर आरोपी के संबंध में पूंछताछ की जा रही है। आरोपी शराबी युवक ब्राह्मण बताया जा रहा है।