शिक्षा एक समान हो, जनजागरण रैली के संयोजक राधेश्याम को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली।।समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के संयोजक राधेश्याम को दिल्ली पुलिस ने शिक्षा एक समान हो जनजागरण रैली के दैरान गिरफ्तार किया है।बता दे कि समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के संयोजक राधेश्याम सालों से भिक्षा नही शिक्षा चाहिए के लिए पूरे देश में जनजागरण का कार्य कर रहे हैं। जिसके चलते दिल्ली में उन्होंने लोक कल्याण मैट्रो स्टेशन से जन जागरण यात्रा लेकर 12 तुगलक रोड राहुल गांधी के आवास और उसके बाद प्राधानमंत्री कार्यालय तक जाना तय किया था, लेकिन इस यात्रा को दिल्ली पुलिस ने लोक कल्याण मैट्रो स्टेशन के पास से ही यात्रा आगे बढ़ती उसके पहले ही संस्था के संयोजक और उनके कार्यकार्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और दिल्ली पुलिस मंदिर मार्ग थाना ले गई।
बता दे कि श्री यादव इससे पहले 5000 किलो मीटर साइकिल यात्रा, 3000 किलो मीटर पैदल यात्रा , 500 किलो मीटर दण्डवत मार्च करके जनजागरण का कार्य कर चुके हैं। अब तक पूरे देश में 30 बार गिरफ्तारी दे चुके हैं।
इस यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि आज हमारे प्रदेश व देश की सरकारी शिक्षण संस्थानो में पढ़ने पढ़ाने की व्यवस्था गिर चुकी है, इसके पीछे सारा दोष हमारे चुने गए जन प्रतिनिधियों का है। जनप्रतिनिधियों का पद पाते ही रहन सहन का स्तर अचानक बढ़ जाता है। ये लोग अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्राइवेट विद्यालयों में यहां तक विदेश में भेजते हैं, जबकि आज देशवासियों जिसमे में सबसे ज्यादा मध्यम, निम्न आय वर्ग व गरीब वर्ग के लोग है,अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में ही पढ़ाते है,जहां शिक्षा व्यवस्था दिनों दिन बद से बदत्तर होती जा रही है।
कहा कि अंग्रेजों के शासन काल में हमारे देश के महापुरुषों ने आजादी के लिए सबसे पहले शिक्षा को जरूरी समझा और आज देश में दो तरह की शिक्षा व्यवस्था चल रही है। जरूरत यह है कि सबसे पहले हमारे चुने गए जनप्रतिनिधि अपने बच्चे अपने आश्रितों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ने के लिए भेजें।जब ये लोग अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पढ़ने के लिए सरकारी विद्यालयों में भेजेंगे तब वहां की समस्या को समझेंगे और सरकारी स्कूलों की दशा दिशा दोनो बदलेगी। इस यात्रा में कवि अरशद हिंदुस्तानी कृष्णा यादव ,सुशील यादव, विनोद मानव, साहब कुमार, राजेश यादव, अनुराग पांडे, सरवन मोरिया , प्रियांशु कुमार , रंजन सिंह, पंकज मौर्या,आकाश कुमार, रोहित वर्मा , जितेंद्र कुमार यादव, भानु प्रताप ,चंदन यादव आदि कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।













