Breaking News

कल से ये गाड़ियां हुई निरस्त, इनका हुआ रीशिड्यूल

 


वाराणसी।।  पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज खण्ड पर हंडियाखास-रामनाथपुर एवं राजा तलाब-हरदत्तपुर के मध्य ब्रिज के पुनर्निर्माण के परिप्रेक्ष्य में यातायात ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, रि-शिड्यूलिंग एवं नियंत्रण निम्नवत् किया जायेगा।

            निरस्तीकरण

- बलिया से 16 एव 20 मार्च, 2023 को चलने वाली 05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- प्रयागराज रामबाग से 16 एव 20 मार्च, 2023 को चलने वाली 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- प्रयागराज रामबाग से 16 एव 20 मार्च, 2023 को चलने वाली 05196 प्रयागराज रामबाग-बनारस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- बनारस से 16 एव 20 मार्च, 2023 को चलने वाली 05195 बनारस-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।






रि-शिड्यिूलिंग एवं नियंत्रण

- प्रयागराज रामबाग से 16 मार्च, 2023 को चलने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग से 90 मिनट एवं 20 मार्च 2023 को 60 मिनट रि-शिड्यिूल कर चलायी जायेगी।

- दानापुर से 20 मार्च, 2023 को चलने वाली 12792 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।