Breaking News

कैलेंडर वर्ष 2023 के लिए जिला जज ने चतुर्थ शनिवार 22 जुलाई की छुट्टी को किया निरस्त,कार्य दिवस किया घोषित



बलिया।।जनपद न्यायाधीश माननीय जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने निर्देशित किया है कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रेषित वर्ष 2023 के कैलेण्डर में दिये गये टिप्पणी संख्या 10 के अनुपालन में बलिया जजशिप में न्यायिक कार्य हेतु किसी एक चतुर्थ शनिवार को कार्य दिवस घोषित किया जाना है।



वर्ष 2023 में बलिया जजशिप में न्यायिक कार्य हेतु माह जुलाई 2023 में पड़ने वाले चतुर्थ शनिवार दिनांकित 22.07.2023 को न्यायिक अधिकारीगण के लिए घोषित अवकाश के स्थान पर कार्य दिवस घोषित किया जाता है।








उपरोक्तानुसार वर्ष 2023 में बलिया जजशिप में न्यायिक कार्य हेतु चतुर्थ शनिवार दिनांकित 22.07.2023 को न्यायालय / कार्यालय खुले रहेंगे।