Breaking News

आज 10 बजे से 5 बजे तक यूपी के डीजीपी, एडीजी(एल/ओ ) आदि को फोन से जगायेंगे 14 प्रांतो के भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सदस्य, जाने क्यों




मधुसूदन सिंह

बलिया।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय के इकलौते पौत्र उत्कर्ष (19 वर्ष )की 31 दिसंबर 2022 को की गई हत्या के मामले में प्रयागराज की करछना पुलिस द्वारा अब तक एक भी गिरफ्तारी न करने से पूरे महासंघ परिवार में आक्रोश व्याप्त हो गया है। घटना के एक माह बीतने पर भी महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पुलिस कमिश्नर से मिलकर सम्बंधित जांच अधिकारी को बदलने और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गयी थी। लेकिन प्रयागराज का पुलिस प्रशासन लगता है, हत्यारों को पकड़ना ही नही चाह रहा है। यह भी बता दे कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिये स्थानीय बीजेपी विधायक और स्थानीय सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी जी द्वारा भी पत्र भेजकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की गयी थी जो प्रयागराज पुलिस के आगे नक्कार खाने में तुती बजने जैसी साबित हुई है। अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी न होना यह साबित करता है कि जांच अधिकारी हो या करछना पुलिस हत्यारों को पकड़ना ही नही चाह रही है।

इस असहज स्थिति से निकलने के लिये ही भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व ने यह निर्णय किया है कि शनिवार 4 मार्च को महासंघ से जुड़े देश भर के पदाधिकारी और सदस्य प्रयागराज की कुम्भकर्णी नींद में सोयी पुलिस को जगाने और उत्कर्ष के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिये उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख डीजीपी, एडीजी (एल /ओ),एडीजी प्रयागराज, आईजी जोन प्रयागराज, पुलिस कमिश्नर प्रयागराज आदि अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर फोन करेंगे। अगर इससे भी प्रयागराज पुलिस की कुम्भकर्णी नींद नहीं टूटेगी तो फिर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जायेगा।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अपने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को आदेश देता है कि निम्नलिखित नंबरों पर फोन करके पूंछे की 31 दिसंबर 2022 को प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में हुई उत्कर्ष उपाध्याय की हत्या करने वालों की कब गिरफ्तारी होंगी। साथियों आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पुलिस के उच्चाधिकारियो को इतने फोन करना है कि उत्कर्ष के हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिये और जांच अधिकारी को बदलने के लिये प्रयागराज पुलिस मजबूर हो जाये।

इन नंबरों पर फोन करना है ------



आईजी/ पुलिस कमिश्नर श्री रमित शर्मा  9454400248, 

डीआईजी 9454402862 

 एसपी यमुनानगर 9454401013


Dgp कण्ट्रोल रूम नंबर  9454402508,9454402509,9454402510

9454400101 DGP UP

9454400112  ADG L/O

9454402417 CP Prayagraj

9454400139 ADG. Zone Prayag raj

9454402583 IG Range Prj


मथुरा प्रसाद धुरिया

राष्ट्रीय मुख्य

महासचिव भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ