Breaking News

मीरा द्विवेदी को दिल्ली में मिला "काव्य श्री सम्मान

 



हरदोई।। "इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स" में दर्ज पुस्तक " अशोक चक्र विजेता" का लोकार्पण  दिन रविवार को हिन्दी भवन दिल्ली में सम्पन्न हुआ। दोहा छंद में सृजित इस ऐतिहासिक व  कालजयी संग्रह का संकलन एवं आयोजन विश्वस्तरीय संस्था ' अन्तर्राष्ट्रीय शब्द सृजन' द्वारा किया गया है। इसमें देश- विदेश के 140 साहित्यकारों को 'काव्य श्री सम्मान ' से अलंकृत किया गया। इसमें हरदोई शहर की बड़ा चौराहा, सिनेमा रोड निवासी मीरा द्विवेदी वर्षा 'शचि' को सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कान्त चतुर्वेदी और ब्रिगेडियर भुवनेश चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया।








इस अवसर पर मंच पर विराजमान वरिष्ठ साहित्यकार चन्द्रपाल शर्मा जी, जो कि जाने- माने प्रख्यात गीतकार कुमार विश्वास के जनक हैं, सुशोभित हैं साथ ही फिल्मों के गीतकार गज़लकार आदरणीय तनहा जी, दिल्ली हिन्दी साहित्य अकादमी की अध्यक्ष इन्द्रा मैडम मोहन जी सुशोभित हैं। अन्तर्राष्ट्रीय शब्द सृजन गाजियाबाद के संस्थापक अध्यक्ष डा० राजीव कुमार पाण्डेय एवं संरक्षक श्री ओंकार त्रिपाठी जी के सतत् प्रयासों का परिणाम है। हरदोई शहर बड़ा चौराहा निवासी मीरा द्विवेदी  वर्षा ' शचि द्वारा प्रदत्त अशोक चक्र विजेता मोहननाथ गोस्वामी पर दोहा सृजन किये गये।