Breaking News

बेवा वृद्ध महिला को अमानवीय तरीके से पीटने वालों पर मुकदमा दर्ज



मधुसूदन सिंह

बलिया।। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बिगही गांव में एक बेवा वृद्ध महिला को अमानवीय तरीके से मारने पीटने वालों पर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है।घटना सुबह लगभग 10 बजे की बतायी जा रही है।




घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुमित्रा देवी पत्नी स्व परशुराम तिवारी निवासिनी बिगही सरकारी पाइप से कनेक्शन लेने के बाद पाइप लाइन को अपने घर तक ले जाने के लिये पाइप डलवा रही थी। इसी बीच गांव के ही रामजी तिवारी पुत्र अज्ञात, धर्मेन्द्र तिवारी पुत्र स्व कालिका तिवारी, विशाल तिवारी पुत्र रामजी तिवारी निवासी गण बिगही थाना बांसडीह रोड बलिया द्वारा बेवा महिला को बुरी तरह मारापीटा जाने लगा।










सुमित्रा देवी पत्नी स्व परशुराम तिवारी को पीटे जाने की वीडियो फेसबुक पर वायरल हो गयी। गांव वालों द्वारा बीच बचाव करके महिला को हटाया गया। घायल महिला थाने पहुंच कर उपरोक्त लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी, जिसके बाद इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।