Breaking News

नन्दलाल गुप्त आत्महत्या प्रकरण :तीन दिन में गिराये जायेंगे अजय सिंहाल और पूना सिंह के मकान, लगभग 50 सुदखोरो पर भी हो सकती है कार्यवाही



मधुसूदन सिंह

बलिया।।  बलिया में व्यवसायी नन्दलाल गुप्ता आत्महत्या प्रकरण में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की मॉनिटरिंग अब रंग दिखाने लगी है। बलिया पुलिस ने आज भृगु आश्रम स्थित अजय सिंह सिंहाल और देवनारायण सिंह उर्फ़ पूना सिंह की कोठियों पर अनाउंसमेंट करके इसमें रहने वाले लोगों को तीन दिनों में खाली करने का आदेश दिया है। पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि इन भवनों को तीन दिन बाद ध्वस्त किया जायेगा।




बता दे कि नन्दलाल गुप्ता के आत्महत्या करने के दिन से ही व्यापारियों द्वारा आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की जा रही है। वही पूर्व आईपीएस और अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने तो योगी जी बुलडोजर को अंधा और समर्थको को देख सटक ग्राम तक कह दिया था। अब इस घोषणा के बाद लोगों में न्याय की उम्मीद जग गयी है।







बलिया से सुदखोरो का होगा समूल विनाश

उत्तरप्रदेश शासन ने बलिया में हुई नन्दलाल गुप्ता आत्महत्या प्रकरण को गंभीरता से लिया है। सूत्रों की माने तो शासन बलिया से ऐसे आताताई सुदखोरो की जमात को समूल नष्ट करने का जिला प्रशासन को आदेश दिया है। सूत्रों की माने तो सुदखोरी के धंधे में शामिललगभग 50 सुदखोरो के खिलाफ कार्यवाही हो सकती है।