Breaking News

पहले किया रजिस्टर्ड मुहायदा, बाद में पत्नी के नाम चुपके से कर दिया हिब्बा, धोखाघड़ी का मुकदमा दर्ज



बलिया।। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र प्रतापपुर निवासी आशुतोष उपाध्याय के साथ इसी थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी वीरेंद्र सिंह द्वारा रजिस्टर्ड मुहायदा करके तीन लाख रूपये लेने के बाद चुपके से उस जमीन को अपनी पत्नी के नाम हिब्बानामा के द्वारा बेच दिये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित आशुतोष कुमार उपाध्याय ने बांसडीह रोड थाने में धोखाघड़ी का मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।

पीड़ित आशुतोष कुमार उपाध्याय द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार इन्होने हरिपुर निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र स्व राजदेव सिंह से दिनांक 31.7.2021 को इनके हिस्से की जमीन मौजा हरिपुर मु 0 छाता की आराजी नंबर 8 रकबा 0.008 हे 0 को रजिस्टर्ड मुहायदा के द्वारा 3 लाख देकर 5 लाख में सौदा तय किया था। शेष 2 लाख रूपये रजिस्ट्री के समय देना था।











ज़ब वीरेंद्र सिंह द्वारा रजिस्ट्री करने में आनाकानी की जाने लगी और मुहायदा की समय सीमा संनिकट आती दिखी तो आशुतोष उपाध्याय ने 10.5.2022 को सब रजिस्ट्रार बलिया के यहां शुल्क जमा करके मुहायदे की तिथि को 1 साल के लिये और बढ़वा लिया। इसकी जानकारी होने के बाद वीरेंद्र सिंह ने 16.12.2022 को चुपके से इस रकबे को अपनी पत्नी फूलवासी देवी को हिब्बानामा के द्वारा बेच दिया।





इसकी जानकारी होने के बाद पीड़ित आशुतोष उपाध्याय ने वीरेंद्र सिंह, फूलवासी देवी, सुमन सिंह पत्नी नागेंद्र सिंह और संजय सिंह उर्फ़ मिंटू पुत्र स्व बलिराम सिंह, सभी निवासीगण हरिपुर थाना बांसडीह रोड के खिलाफ तथ्यों को जानबूझ कर छुपाते हुए साजिश के तहत धोखाघड़ी करने का मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।