Breaking News

बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सर् राबर्ट लुई ब्रेल का जन्मदिन, असहायो में वितरित हुआ कंबल व भोजन





नवल जी 

बलिया।। साहू भवन जापलिन गंज बलिया में निशक्त जन सेवा संस्थान के सौजन्य से तथा साहू हितकारिणी समिति बलिया के आयोजन में सर्रा वर्ड लुई ब्रेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दया शंकर गुप्ता कार्यवाहक अध्यक्ष साहू हितकारिणी समिति बलिया ने किया तथा संचालन श्री विजय प्रकाश गुप्ता अध्यापक ने किया। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष श्री राजकुमार गुप्ता सचिव निशक्त जन सेवा संस्थान बलिया के प्रेरणा से होता है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रभु नाथ गुप्ता प्रधान ग्राम सभा बिसौली रहे तथा विशिष्ट अतिथि श्री अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ,श्री विजय शंकर गुप्ता जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा बलिया ,श्री अनिल कुमार गुप्ता जिला महामंत्री साहू हितकारिणी समिति बलिया रहे।









  कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सर राबर्ट लुई ब्रेल को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।संस्थान के सचिव राजकुमार गुप्ता व सदस्यों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया तथा इस अवसर पर उनके द्वारा सरकार से दिव्यांगों के लिए पेंशन ,आवास, नौकरी ,रोजगार ,राशन कार्ड आदि की मांग किया। 

    इस अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ निर्मला गुप्ता का मुख्य अतिथि श्री प्रभु नाथ गुप्ता प्रधान एवं श्री विजय शंकर गुप्ता आदि द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्प अर्पित करके किया गया।  निशक्त जन सेवा संस्थान बलिया के कार्यकर्ताओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री प्रभु नाथ गुप्ता प्रधान ने कहा कि इस पवित्र कार्य में मेरा तन मन धन से सहयोग रहेगा । दिव्यांग अपने को किसी से कम ना समझे। विशिष्ट अतिथि श्री अरविंद गांधी ,प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि ईश्वर दिव्यांग जन को विशेष विल पावर देते हैं जिसके कारण वह दुनिया में कुछ विशेष कार्य करते हैं। ऐसा दुनिया में बहुत उदाहरण है। श्री विजय शंकर गुप्ता जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा ने कहा कि हमारा सहयोग निरंतर रहा है और आगे भी रहेगा।

कंबल और भोजन का वितरण

इस कार्यक्रम में उपस्थित जरूरतमंद 151लोगों को कंबल और भोजन वितरण साहू हितकारिणी  समिति बलिया के द्वारा किया गया।

  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष ,राजेंद्र गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता ,संजय गुप्ता, रामायण यादव ,उमाशंकर, छीतेश्वर वर्मा ,मनोज गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता ,लक्ष्मण साहू, दिनेश गुप्ता ,सतनारायण गुप्ता, सरिता गुप्ता ,अभिनव गुप्ता, आयुष गुप्ता ,मुन्ना ,रजनीश ,रिया आज बहुत सारे लोग जनपद के कोने-कोने से आए थे।